नई दिल्लीः केंद्र व राज्य सरकारें गरीबों की मदद को आगे आ रही हैं, जिसे लेकर हर किसी के चेहरे पर काफी रौनक दिखाई दे रही है। कोरोना महामारी से अब तक सरकार ने राशन कार्डधारकों को फ्री में गल्ला देने का काम किया है, जो दुनियाभर के लिए किसी मिसाल से कम नहीं है। इस बीच अगर आपका राशन कार्ड है तो फिर यह खबर आपके लिए पढ़नी जरूरी होगी।
राशन कार्डधारकों के लिए एख जरूरी खबर सामने आई है। देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में 15 नवंबर तक राशन देने का काम किया जाएगा, लेकिन अब देरी देखने को मिल रही है। इसकी वजह जानकार आप भी हैरान रह जाएंगे। यूपी के कई जिलों में अभी खाद्य पदार्थों की सप्लाई नहीं की गई है, जिससे राशन नहीं मिल पा रहा है। खाद्य निगम की ओर से चावल की आपूर्ति पेंडिंग है। सरकार ने आधिकारिक तौर पर तो यह बात नहीं बताई है, लेकिन मीडिया की खबरों में यह बड़ा दावा किया जा रहा है। इससे बड़ी संख्या में लोगों को निराशा मिल सकती है।
- जानिए कब वितरण होगा चावल
जानकारी के लिए बता दें कि यूपी के अधिकतर राशन दुकानों पर गेहूं, चीनी, चना, तेल और नमक तो सप्लाई हो गया है, लेकिन अभी चावल को बेसब्री से इंतजार है। अधिकारियों के मुताबिक, जल्द राशन की दुकानों पर चावल पहुंचने वाला है। इसके बाद राशन वितरण का काम शुरू होगा। चावल की आपूर्ति नहीं होने से नवंबर में राशन का वितरण नहीं किया जा सकेगा। वितरण व्यस्था में गड़बड़ी के चलते पहले भी इस तरह की समस्या आ चुकी है।
राशन की दुकानों पर चावल आवंटित नहीं होने से प्वाइंट ऑफ सेल्स मशीन राशन वितरण की इजाजत नहीं दे रही है। राशन कार्डधारक अभी इंतजार कर रहे हैं। भारतीय खाद्य निगम की ओर से चावल की आपूर्ति में देरी क्यों हो रही है। संभावना है कि जल्द चावल पहुंचने के बाद राशन वितरण का काम शुरू किया जाएगा।
- नहीं करना होगा राशन कार्ड सरेंडर
जानकारी के लिए बता दें कि कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि योगी सरकार की ओर से अपात्र राशन कार्ड धारकों से कार्ड सरेंडर करने के लिया कहा गया। यह भी कहा गया कि राशन कार्ड सरेंडर नहीं करने वालों से सरकार वसूली के साथ कानूनी कार्रवाई करेगी। सरकार ने साफ किया कि राशन कार्ड सरेंडर करने या रद्द करने पर कोई फैसला नहीं लिया गया है।