नई दिल्ली Lakhpati Didi Yojana: फाइनेंस मिनिस्टर की तरफ से एक फरवरी को पेश किए गए अंतरिम बजट में लखपति दीदी स्कीम के लक्ष्य को बढ़ाने की बात की गई थी। वित्त मंत्री ने कहा कि लखपति दीदी स्कीम का लक्ष्य अब दो करोड़ से बढ़ाकर तीन करोड़ किया जा रहा है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। जाने कैसे इस स्कीम का लाभ उठा सकते हैं।
क्या है लखपति दीदी स्कीम
लखपति दीदी स्कीम एक स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम है। इस स्कीम में सरकार की तरफ से महिलाओं को स्किल ट्रेनिंग देकर पैसा कमाने के योग्य बनाया जाता है। जिससे कि वह अपना आर्थिक स्तर सुधार पाएं हैं। इस स्कीम के तहत महिलाओं को एलईडी बल्ब, एलईडी बल्ब बनाने और काफी सारे लाभ कार्यों के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है। इस स्कीम को खुद मदद समूह के जरिए से चलाया जाता है।
इस स्कीम के लाभ
इस स्कीम में बिजनेस को शुरु करने के लिए आपको गाइड किया जाता है। वहीं रणनीति और बाजार तक पहुंच बनाने में आपकी सहायता की जाती है। लखपति दीदी स्कीम में बिजनेस को शुरु करने के लिए लोन दिया जाता है। इसके साथ में महिलाओं को सेविंग करने के प्रोत्साहित किया जाता है। इसमें कम खर्च में इंश्योरेंस कवरेज की भी सुविधा मिलती है।
जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ
लखपति दीदी स्कीम का फायदा कोई भी महिला पा सकती है। इसके राज्य का मूल निवासी होने के साथ में किसी स्वंय समूह से जुड़ना जरुरी है। इसके बाद अपने क्षेत्र के खुद मदद समूह कार्यालय में जाना होगा।
जरूरी दस्तावेजों के साख में यहां पर आपको बिजनेस में जमा करना होगा। इसके बाद आपकी एप्लीकेश को रिव्यू करने के बाद अप्रूव किया जाएगा। फिर लोन के लिए कॉन्ट्रैक्ट किया जाएगा।
लखपति दीदी स्कीम के लिए जरुरी कागजात
इस स्कीम का लाभ आधार, पैन कार्ड, इनकम सर्टिफिकेट, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर, ईमेट आईडी, पासपोर्ट साइज फोटों, आदि की जरुरत होती है।