नई दिल्लीः साल 2022 कोरोना के लिहाज से तो बीते वर्ष की अपेक्षा ठीक रहा, लेकिन महंगाई और बेरोजगारी का स्तर जरूरी बढ़ा। इससे आम व गरीबी स्तर के लोगों को नुकसान भुगतना पड़ा है। देशभर में अभ नया साल आने वाला है, जिसपर हर किसी की निगाहें टिकी हुई हैं। सभी को सरकार के किसी बड़े तोहफे का इंतजार है।
अगर आप भी पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस सिलेंडर के बढ़ते दाम से परेशान हैं तो फिर यह खबर ध्यान से पढ़ने की जरूरत है। ठीक पांच दिन बाद अब नया साल यानि 2023 शुरू होने जा रहा है, जिसमें माना जा रहा है कि एलपीजी सिलेंडर के ग्राहकों को कुछ राहत मिल सकती है। अगर ऐसा होता है तो फिर यह किसी गिफ्ट से कम नहीं होगा।
इस साल जुलाई के बाद से अब तक International Market में कच्चे तेल के दामों में 30 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिल रही है। देश में LPG सिलेंडर की कीमत तब से अब तक 1,056 रुपये दर्ज की जा रही है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि नए साल में एलपीजी सिलेंडर पर तगड़ी छूट का ऐलान किया जा सकता है। इसलिए आपके लिए नया साल खुशियों से भरा होने वाला है।
- जानिए कब से सिलेंडर के दाम में नहीं हुआ बदलाव
जानकारी के लिए बता दें कि भारत में गैसीय इंधन की पैदावर बहुत कम है, जिसके चलते विदेशों पर ही निर्भर रहना पड़ता है। भारत को विदेशों से ही गैस की सप्लाई करनी होती है, जिससे वैश्विक बाजार में मंदी के चलते यहां भी दाम काफी बढ़ जाते हैं। बीते सालों में ऐसा ही देखने को मिला है।
सरकार में तेल और गैस के दाम तय करने का अधिकार सरकारी कंपनियों को दे रखा है। इन कंपनियों ने 6 जुलाई 2022 के बाद से LPG के दामों में अभी तक कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। अब कच्चे गैस इंधन के दाम 30 फीसदी तक कम हो चुके हैं, जिससे माना जा रहा है कि दाम में गिरावट देखने को मिल सकती है।
- यहां भी गिरे दाम
वैश्विक बाजार में अक्टूबर 2022 में कच्चे तेल की कीमत $85 प्रति बैरल होते थे, उस समय देश में LPG सिलेंडर ₹899 में मिल रहा था। इसके बाद से सरकार अब तक इस कीमत में करीब 150 रुपये की बढ़ोतरी कर चुकी है। बता दें कि इंटरनेशनल मार्केट में तेल की कीमत अब घटकर $83 प्रति बैरल पर आ चुकी है। माना जा रहा है कि भारत में नए साल पर सामान्य गैस सिलेंडर 50 रुपये तक सस्ता हो सकता है।