नई दिल्लीः देशभर में इन दिनों गैस सिलेंडर की कीमतें लगातार सातवें आसमान पर चढ़ती जा रही हैं, जिससे हर किसी के बजट का पहिया बिगड़ता जा रहा है। फिर भी अगर आप अब एलपीजी सिलेंडर खरीदने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है। आपको हम एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे आप आराम से बहुत सस्ते में गैस सिलेंडर की खरीदारी कर सकते हैं।
सरकार ने अब एक कंपोजिट सिलेंडर लॉन्च कर दिया है, जिसे आप बहुत कम कीमत में खरीदने का सपना साकार कर सकते हैं। आप कंपोजिट सिलेंडर को 350 रुपये सस्ते में खरीदकर मालामाल हो सकते हैं। इस सिलेंडर की कुछ खूबियां भी हैं, जो आपके लिए जानना जरूरी हैं।
- जानिए सिलेंडर का नया दाम
देशभर में अब कंपोजिट सिलेंडर धमल मचा रहा है, जिसकी खरीदारी को लोगों की भीड़ भी उमड़ रही है। वैसे मार्केट में सामान्य एलपीजी सिलेंडर के दाम 1053 रुपये चल रहे हैं, जिसका आप आराम से लाभ ले सकते हैं। यह सिलेंडर 300 रुपये कम में दर्ज किया जा रहा है। बाजार में इसका रेट 750 रुपये तय कर दिया गया है। यह गैस सिलेंडर 10 किलो का है, जिसे अकेला व्यक्ति कहीं भी उठाकर लेकर जा सकता है।
- इन शहरों में जानिए सिलेंडर का ताजा रेट
दिल्ली – 750
मुंबई – 750
कोलकाता – 765
चेन्नई – 761
लखनऊ – 777
- देश के बड़े शहरों में बिक्री हुई शुरू
सरकार ने जिस कंपोजिट सिलेंडर को देशभर में लॉन्च किया था, उसकी बिक्री का काम शुरू हो गया है। इसमें आपको 10 किलो गैस का फायदा आराम से मिल रहा है। इस कारण इन सिलेंडरों की कीमत बहुत कम तय कर दी गई है। इस सिलेंडर की खूबियां यह है कि ये पारदर्शी होते हैं। फिलहाल यह सिलेंडर 28 से ज्यादा शहरों में मिल रहा है। कंपनी जल्द ही इस सिलेंडर को सभी शहरों में उपलब्ध कराने का काम कर रही है।
जानकारी के लिए बता दें कि बीते दिन एलपीजी सिलेंडर के दामों में गिरावट तो नहीं हुई, लेकिन कंपोजिट सिलेंडर का बजटन कम है। इसी वजह से यह सिलेंडर बहुत सस्ते में मिल रहा है। यह कम दरें व्यावसायिक स्तर पर लागू होंगी, जिसकी खरीदारी कर पैसों की बचत कर सकते हैं।