नई दिल्ली LPG Aadhaar Link: अगर आप एलपीजी गैस उपभोक्ता हैं तो ये खबर आपके लि्ए बेहद खास हो सकती है। सरकार एलपीजी गैस कनेक्शन पर सब्सिडी का लाभ दे रही है। इसके लिए आधार कार्ड का लिंक होना बेहद जरुरी है। इसके बाद ही आपको एलपीजी सब्सिडी का लाभ प्राप्त होगा।
अगर आप आधार को लिंग नहीं कराते हैं तो आप इस काम से वंचित रह सकते हैं। इसके लिए आपको कहीं भी जाने की जरुरत नहीं होगी। आप घर बैठे आसनी से ऑनलाइन प्रोसेस से लिंक करा सकते हैं।
कैसे एलपीजी गैस कनेक्शन आधार से लिंक कराएं
LPG गैस कनेक्शन को आधार से लिंक कराने के लिए आपको सबसे पहले UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
इसके बाद रेसिडेंट सेल्फ सीडिंग वेबस पेज पर जाएं इसके बाद मांगी गई सारी जानकारी को दर्ज करें।
अब आपको बेनिफिट टाइप में LPF सिलेंक्ट करना है इसके बाद आपको गैस उपलब्ध कराने वाली कंपनी जैसे IOCL, BPCL और HPCL में से किसी एक को चुनना होगा।
इसके बाद लिस्ट में डिस्ट्रीब्यूटर का नाम लिखा होगा। जिसमें आपको नाम सिलेंक्ट करना है।
अब आपको गैस कनेक्शन नंबर, मोबाइल नंबर, आधार नंबर और ईमेल आई़डी दर्ज करनी है।
अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा जिसको दर्ज करना है।
अब आपको आधार नंबर LPG कनेक्शन के साथ में लिंक हो गया है।
आधार के लिंक करते समय ध्यान रखने हेतु बातें
LPG कनेक्शन से उस शख्स का ही आधार लिंक होगा, जिसके नाम पर कनेक्शन लिया गया है।
बैंक खाता भी आधार से लिंक होना चाहिए।
आपको मोबाइल नंबर आधार में रजिस्टर्ड और एक्टिव होना चाहिए।
LPG कनेक्शन का नाम और आधार का नाम एक जैसा ही होना चाहिए।
ऑफलाइन कैसे लिंक करें LPG
ऑफलाइन तरीके से LPG कनेक्शन से आधार के लिंक करने के लिए सबसे पहले वितरक को अप्लीकेशन फॉर्म जमा करना होगा।
इस फॉर्म को IOCL, HPCL और BPCL की ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।
इसके बाद अपने वितरक के पास इसे जमा करना होगा।
अब आपका आधार LPG से लिंक हो जाएगा।