नई दिल्ली LIC Jeevan Shanti: रिटायमेंट के बाद एक ऐसा समय आता है जब व्यक्ति को कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यहां तक की घर का खर्च चलाना तक मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अगर आपने सही समय पर निवेश की प्रक्रिया को शुरु नहीं किया तो आपको पछताना पड़ सकता है। ऐसे में सबसे अच्छा ये है कि रिटायरमेंट के बाद ठीक ठाक पेंशन मिलती रहे। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए काफी लोग निवेश करते हैं।
अगर आप भी निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो आज हम आपको LIC की शानदार पॉलिसी के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम में निवेश कर अपने बुढ़ापे के लिए मंथली इनकम का जुगाड़ कर सकते हैं। LIC के इस प्लान का नाम जीवन शांति स्कीम (LIC Jeevan Shanti) है। इस प्लान में हर महीने आपको पेंशन मिलती है।
इसे भी पढ़ें- Babar Azam ने रचा इतिहास, पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने की सीधे डॉन ब्रेडमैन से तुलना, जानें क्या है रिकॉर्ड
LIC Jeevan Shanti प्लान क्या है?
बता दें LIC Jeevan Shanti प्लान एक नॉन लिंक्ड प्लान है। इसमें आपको सालाना प्रीमियम देना पड़ता है। इसके साथ ही ग्राहक एन्युटी प्लान चुन सकते है। इसके साथ ही पॉलिसी धारक पेंशन कब लेना चाहते हैं इसका भी ऑप्शन मिलता है। अगर आप 5, 10, 15 या 20 साल बाद लाभ लेते हैं तो चुने गए समय के मुताबिक पेंशन मिलनी शुरु हो जाती है।
जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में इस पॉलिसी के खरीद मूल्य पर इंनसेंटिव बढ़ाया गया था। इनसेंनटिव 1000 रुपये पर 3 रुपये लेकर 9.75 रुपये तक है। दिया गया इंसेंटिव निवेश अवधि पर निर्भर करता है।
इसे भी पढ़ें- Gold Price Update: औंधे मुंह सोने की कीमत, खरीदारी को मची लूट, 10 ग्राम का रेट सुन उछड़ पड़ेंगे आप
जानिएं कितनी मिलेगी पेंशन
आपको बता दें LIC के इस प्लान में आप हर महीने पेंशन के रुप में पैसा पा सकते हैं। इस स्कीम में निवेश करके आप हर महीने एक निश्चित राशि पा सकते हैं, जो लोग एकसाथ राशि जमाकर तुरंत पेंशन लेना चाहते हैं तो इसका भी फायदा उठा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- महिलाओं की जिंदगी में आएगी बहार, सरकार इस स्कीम के तहत मुफ्त में दे रही सिलाई मशीन, फटाफट ऐसे करें आवेदन
यदि पॉलिसी खरीदने के बाद ये आपको पसंद नहीं आती है तो आप इसे कभी भी सरेंडर कर सकते हैं इसके अलावा आप पॉलिसी के अनुसार लोन भी ले सकते हैं।