नई दिल्ली LIC Jeevan Shiromani Plan: देश में सबसे बड़ी बीमा इंश्योरेंस पॉलिसी कंपनी में एलआईसी का नाम शामिल है। इस समय भारतीय जीवन बीमा कंपनी लोगों की जरुरतों के लिए नई-नई स्कीम पेश करता रहता है। चलिए आज हम आपको एक ऐसी पॉलिसी के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि कमाई करने वालों के लिए डिजाइन की गई है। इस पॉलिसी का नाम LIC शिरोमणी प्लान हैं। इस पॉलिसी में सिर्फ 4 साल के निवेश पर हर महीने 94000 रुपये की रकम जमा करनी होती है।
जिसका पेमेंट आप सालाना, 6 महीने, 3 महीने या फिर हर महीने कर सकते हैं। इसके बाद आपको रिटर्न मिलना शुरु हो जाएगा। इसमें कम से कम करोड़ रुपये एश्योर्ड सम की गारंटी मिलती है। एलआईसी की इस पॉलिसी की खास बात ये है कि इसमें आपको सेफ्टे के साथ में सेविंग भी मिलती है। यानि कि यदि आप पॉ़लिसी के बीच में पॉलिसी होल्डर की मौत हो जाती है तो नॉमिनी को एक निश्चित राशि मिलती है।
इसे भी पढ़ें- अंडरआर्म्स के कालेपन से है परेशान तो आज ही इन 2 चीजों को बेसन में मिलाकर लगाएं, दिखने लगेगा असर
एलआईसी के इस प्लान को सैलरीड लोगों को डिजाइन किया गया है। यदि किसी पॉलिसी होल्डर्स की मैच्योरटी से पहले मौत होती है तो ऐसी स्थिति में उसके परिवार को आर्थिक रुप से सहायता प्रदान की जाती है। ये एक सीमित प्रीमियम में एक मनी बैक प्लान भी है, जिसमें आपको समय-समय पर पैसे मिलते रहते हैं। इस पॉलिसी में निवेश करने की आयु 55 साल, 51 साल, 48 साल, 45 साल है।
इसे भी पढ़ें- Vastu Tips : भूलकर भी इस दिशा में न रखें झाड़ू वरना घर में आए-दिन होगा क्लेश
कितना कर सकते हैं निवेश
आपको बता दें जीवन शिरोमणी पॉलिसी में बेसिक सम एश्योर्ड 1 करोड़ रुपये का है। इसके लिए ग्राहकों को 4 साल तक निवेश करना होगा। इसके बाद रिटर्न भी मिलना शुरु हो जाता है। वहीं निवेश की रकम की बात करें तो ग्राहक को हर महीने तकीबन 94 हजार रुपये जमा करने होंगे। इस पॉलिसी में पॉलिसी होल्डर्स के सरवाइकल यानि कि जीवित रहने में निश्चित अवधि के समय पेमेंट की सहुलिय दी गई है। इसके अलावा मैच्योरिटी पर एक साथ राशि दी जाती है। इस स्कीम में गंभीर तरह की बीमारियों को भी कवर किया जाता है और इसमें 3 ऑप्शन राइडर्स भी मौजूद हैं।
इसे भी पढ़ें- Watch: ऋतुराज गायकवाड़ ने यूं रचाई शादी कि हर कोई रह गया मंत्रमुग्ध, तस्वीरें देख आपकी भी ख़ुशी का नहीं रहेगा कोई ठिकाना
पॉलिसी में ले सकते हैं लोन
जानकारी के लिए बता दें एलआईसी शिरोमणी पॉलिसी में ग्राहक पॉलिसी की सरेंडर वैल्यू के बेस पर लोन ले सकता हैं, जो कि एलआईसी के नियमों और शर्तों के आधार पर मिलेगा। ये लोन समय-समय पर तय किए जाने वाली ब्याज दर पर मिलेगा।