कीमत एक लेकिन फायदे अलग? जानें Jio और Airtel में से किसका प्लान हैं बेस्ट, किसको मिलेंगी ज्यादा सुविधाएं

Avatar photo

By

Jyoti Kumari

Jio Airtel cheapest Recharge Plan: रिलायंस जियो और एयरटेल दोनों ही देश की नंबर वन कंपनी है। दोनों ही टेलीकॉम कंपनियों के पास अपने ग्राहकों के लिए एक से एक सॉलिड रिचार्ज प्लान्स हैं। अगर आप एयरटेल या जियो के किसी एक ग्राहको में से एक हैं तो आपके लिए यह खबर काम की हो सकती है। क्योंकि आज हम आपके लिए एक ऐसा प्लान लेकर आया है। जिसमें आप फ्री कॉलिंग, डेटा और भी कई बेनिफिट्स का लाभ उठा सकते हैं।

आपको बता दें कि दोनों ही कंपनियों के पास 666 रुपये का रिचार्ज प्लान है। लेकिन इनमें फायदे अलग अलग हैं। तो चलिए, इनके प्लान के बारे में डिटेल से जानकारी देते हैं।

जियो 666 रुपये वाला प्लान

जियो के इस प्लान में आपको कई फायदे देखने को मिल सकते हैं। इसमें आपको 84 दिन की वैलिडिटी साथ मिलती है। जिससे आप सभी नेटवर्क पर फ्री कॉल का भरपूर मज़ा लें सकते हैं। साथ ही इसमें आपको टोटल 126GB का डेटा मिलता है यानी आप हर दिन 1.5GB डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आपको हर रोज 100SMS का भी फायदा मिलता हैं। अगर आप OTT स्ट्रीमिंग का शौक रखते हैं तो आपको इसमें जियो सिनेमा, जियो टीवी और जियो सावन जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है।

एयरटेल का 666 रुपये वाला प्लान

एयरटेल का ये प्लान काफी दमदार है, जिसमें आप यूजर्स को कंपनी टोटल 115GB डेटा देती है। यानी आप हर रोज 1.5 GB डेटा का यूज कर सकते हैं। जियो की तुलना में एयरटेल इस प्लान में अपने ग्राहकों को कम वैलिडिटी उपलब्ध कराता है। यानी आपको इसमें 77 दिनों तक की वैलिडिटी मिलती है।

हालांकि इस प्लान में आपको कंपनी अमेजन प्राइम वीडियो का भी सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। जबकि जियो ये सुविधा नहीं दे रहा है। इसके अलावा आपको विंक म्यूजिक और हैलो ट्यून्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। दोनों ही कंपनियां अपने इस प्लान में ग्राहकों के लिए अनलमिटेड 5G डेटा उपलब्ध करा रही हैं।

Jyoti Kumari के बारे में
Avatar photo
Jyoti Kumari ज्योति कुमारी, एक अनुभवी पत्रकार हैं। जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 5 साल हो चुके हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत TV 100 News Channel से की थी। इसके बाद इन्होंने National India News में प्रोड्यूसर और Anchor के तौर पर भी काम किया हैं। साथ ही और भी कई मीडिया चैनल्स में काम किया है। लेकिन अब पिछले 2 साल से गैजेट और एंटरटेनमेंट सेक्शन में TimesBull में अपना योगदान दे रही हैं। अगर आपको कंटेंट से रिलेटेड कोई भी शिकायत हो तो आप timesbull@gmail.Com पर ईमेल कर सकते हैं। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App