Home Loan जल्दी अदा करना चाहते हैं तो अपने ये शानदार तरीके, पढ़ें डिटेल

Avatar photo

By

Adarsh Pal

नई दिल्ली Home Loan Repayment: अगर आप अपना खुद का घर खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए लोग काफी मेहनत करके सेविंग करते हैं और साथ में होम लोन का भी सहारा लेते हैं। लेकिन काफी बार ऐसा होता है कि होम लोन लेना तो काफी आसान होता है। लेकिन लौटाना काफी कठिन हो जाता है। काफी बार लोग अपने जीवन का एक बड़ा हिस्सा होम लोन चुकाने में खर्च करते हैं आज हम इस लेख में होम लोन जल्दी चुकाने के चार असरदार तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं।

होम लोन चुकाने का तरीका

प्री पेमेंट लोन

वहीं प्री पेमेंट लोन जल्दी चुकाने का एक असरदार तरीका है। इसमें आपको अपनी लोन रकम का कुछ भाग समय-समय पर पेमेंट करना देना चाहिए। इसका लाभ ये है कि आपको कम से कम ब्याज देना होगा और लोन भी जल्द अदा हो जाएगा। प्री-पेमेंट के लिए आप बोनस या फिर एक्स्ट्रा कमाई का उपयोग कर सकते हैं।

समय से साथ EMI बढ़ाएं

अगर आप जल्दी लोन चुकाना चाहते हैं तो समय के होम लोन की EMI बढ़ाना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। जैसे-जैसे आपकी इनकम भी बढ़ती जाए। आपको EMI में भी बढ़ोतरी करनी चाहिए। इससे आपको ब्याज भी कम देना और लोन भी जल्द अदा हो जाएगा।

छोटी समय के लिए लोन लें

होम लोन कम से कम टेन्योर का लेना चाहिए। इसका लाभ ये होता है कि जितने कम समय के लिए आप होम लोन लेंगे। उतनी ही कम आपको ब्याज का पेमेंट करना होगा। लेकिन कोई भी लोन लेने से पहले आपको खर्चो औऱ सेविंग का पूरा हिसाब लाना लेना चाहिए। वरना आपको EMI का पेमेंट करने से कठिन समय का सामना करना पड़ सकता है।

होम लोन बैलेंस ट्रांसफर करें

होम लोन आपको कम से कम ब्याज दर वाला चुनना चाहिए। यदि आपको लगता है कि मौजूदा बैंक आपसे होम लोन पर दूसरे के मुकाबले ज्यादा ब्याज ले रहा है तो आपको अपने होम लोन को ट्रांसफर कर लेना चाहिए। इससे आप ज्यादा अदा करेंगे।

Adarsh Pal के बारे में
Avatar photo
Adarsh Pal आदर्श पाल छत्रपति शाहू जी महाराज युनिवर्सिटी कानपुर से पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त कर टाइम्सबुल मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव। टाइम्सबुल में आने से पहले आदर्श पाल न्यूज बाइट और न्यूज चेकर हिंदी में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App