नई दिल्ली EPFO UPDATE: अगर आप ईपीएफओ सब्सक्राइबर्स हैं तो ये आपके लिए जरुरी खबर हो सकती है। बता दें यदि आप ईपीएफओं में पैसा जमा करते हैं तो आपका पीएफ खाता का स्टेट्स देखना बेहद जरुरी होता है।
आपको ये देखना होगा कि जितनी रकम का कंट्रीब्यूट कर रहे हैं तो क्या कंपनी भी उतनी भी रकम कंट्रीब्यूट कर रही है। काफी बार ऐसा होता है कि कर्मचारी पीएफ में पैसा जमा करते हैं और कंपनी पैसा नहीं जमा करती है।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
काफी बार ऐसा होता है कि कंपनी की फाइनेंशियल स्थिति खराब हो जाी है तो लोगों को कंट्रीब्यूशन नहीं हो पाता है। ऐसे में आपको समय-समय पर अपने पीएफ खाते को जरुर चेक करना चाहिए। यदि आपको कोई गड़बड़ी होती है तो आप इसके खिलाफ कंप्लेन कर सकते हैं। चलिए जानते हैं कि आप इस बारे में कहां पर कंप्लेन कर सकते हैं।
ऑनलाइन तरीके से ऐसे करें शिकायत
बता दें जैसे ही आपको ये पता चलता है कि कंपनी ईपीएफ खाते में कंट्रीब्यूशन नहीं दे रही है तो आप इसकी कंप्लेन ईपीएफओ को कर सकते हैं। यहां पर आप ऑनलाइन कंप्लेन कर सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले इसके ऑफिशियल पोर्टल पर विजिट करना होगा। जब आप पीएफ के अधिकारियों को लिखित कंप्लेन कर सकते हैं।
ये कागजात हैं जरुरी
आप जब भी शिकायत करते हैं तो आपको उसके साथ में कुछ दस्तावेजों को भी जमा करना होगा। ऐसे में आप कंप्लेन करने से पहले उन दस्तावेजों को क्लेक्ट कर सकते हैं। इस बात प्रूफ भी देना होता है कि आपकी सैलरी से पीएफ के लिए पैसे काटे जाते हैं
वो भी पीएफ में जमा नहीं किया जा रहा है। इस सबूत के लिए आपकी सैलरी स्लिप या फिर EPF खाता स्टेटमेंट काफी होगा। ऐसे में कंपनी मंथली अपने कर्मचारियों की सैलरी स्लिप कर्मचारी के सेल्फ सर्विस पोर्टल पर डालते हैं।
फटाफट जानें कैसे करें कंप्लेन
बता दें इसके लिए सबसे पहले EPFO की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
इसके बाद यूएएन नंबर की सहायता से खाते को लॉग इन करना होगा।
इसके बाद गेट डिटेल्स पर क्लिक करना होगा। आपको अपने UAN से जुड़ी सारी जानकारी दिख जाएगी।
अब आपको गेट ओटीपी पर क्लिक कर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त करेंगे।
ओटीपी भरने के बाद आपको ओके पर क्लिक करना है और अपना नाम, जेंडर, मोबाइल नंबर जैसी जानकारी दें।
अब आपको अपने सारे दस्तावेंजों को अपलोड करना है।
आपकी कंप्लेन जब दर्ज की जाएगी तो आपको मैसेज आ जाएगा।