नई दिल्ली How To Check Real And Fake Musturd Oil: सर्दी का मौसम चल रहा है। ऐसे में लोग बॉडी में गर्माहट पाने के लिए पकवान और तेल की मालिस करने के लिए सरसों के तेल का इस्तेमाल करते हैं। सर्दियों में सरसों के तेल की मांग काफी बढ़ जाती हैं क्यों कि लोग ज्यादा से ज्यादा तेल से बने पकवान खाते हैं।
मांग को पूरा करने के लिए दुकानदार सरसों के तेल में मिलावट करने लगते हैं। ऐसे में आप कुछ तरीकों से तेल की शुद्धता के बारे में जान सकते हैं। हम आपको इस लेख में कुछ तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
ऐसे पहचानें सरसों का तेल असली है या फिर नकली
इन दिनों बाजार में सरसों के तेल में मिलावट कर बेचा जा रहा है। आप तेल की शुद्धता को चांज करने या फिर असली तेल का पता लगाने के लिए 5 मिनट के लिए फ्रीजर में रखें दे। अगर इसमें मिलावट हैं तो मिलावट वाला तेल जमा जाएगा और सरसों का तेल ऊपर तैरने लग जाएगा।
ऐसे भी करें पहचान
सरसों के तेल की सबसे बड़ी पहचान इसकी खुश्बू होती है। इसमें एक तीखी महक आती है। जबक नकली सरसों के तेल में महक फीकी होती है।
इसके अलावा तेल की शुद्धता के लिए आप रंग से भी पहचान कर सकते हैं। असली सरसों का तेल जरा गाढा होता है और डार्क कलर का होता है। जबकि नकली सरसों का तेल काफी पतला और लाइट ब्राउन दिखता है।
गर्म करके भी कर सकते हैं पहचान
असली या फिर नकली सरसों के तेल की पहचान करने के लिए आप एक कढ़ाई में सरसों का तेल गर्म कर सकते हैं। सरसों के तल में से धुआं निकलना चाहिए। जैसे ही तेल से धुआं निकले तो उसकी गंध चली जाती है। जबकि नकली तेल में ऐसा नहीं होता है।