नई दिल्ली Ration Card Update: सरकार समय-समय पर लोगों के लिए नया अपडेट जारी करती रहती है। ऐसे में खबर आ रही है कि उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के पास बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बगहा में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे 9500 लाभार्थियों के राशनकार्ड को रद्द कर दिया है। ये सभी वह कार्डधारक थे जो कि बिहार राज्य के साथ में यूपी में भी उपभोक्ता सूची में नाम दर्ज कराकर काफी समय से राशन का लाभ उठा रहे थे।
इस बार में तब पता चला जब सरकार के द्वारा आधार कार्ड सीडिंग का कार्य शुरु किया गया। इसके बाद प्रशासन ने इनका राशन कार्ड रद्द करते हुए 3 महीने में अपना पक्ष रखने को कहा है। राज्यकीय स्तर पर ऐसे लोगों की एक लिस्ट जारी की गई है, जिनका नाम दो राज्यों में उपभोक्ता की लिस्ट में है।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
इसे भी पढ़ें- Ind vs Wi T20: भारत या वेस्टइंडीज किसको मिलेगी जीत, जानें भारत-वेस्टइंडीज के टी20 मैचों के आंकड़े
वहीं जारी लिस्ट के मुताबिक बगहा-एक में 1012, बगहा-दो में 1509, मधुबनी में 2644, भितहा में 2750, रामनगर में 392, पिपरासी में 1313 और ठकराहां में 5561 लोगों को राशन कार्ड को चिन्हित किया गया है। सरकार के द्वारा ये कार्रवाई जारी है। वहीं एसडीएम डा. अनुपमा सिंह ने इस बारे में खुलासा करने के लिए आधार सीडिंग के कार्यक्रम को 3 महीने के लिए आगे बढ़ा दिया है।
लोगों ने दोनों राज्यों के बनवाएं थे निवास प्रमाण पत्र
SDM के मुताबिक, ऑफलाइन सिस्टम के कारण लोगों ने बिहार और यूपी दोनों ही राज्यों के निवास प्रमाण पत्र बनवाकर राशन कार्ड बनवा लिया था। पहले राशन कार्ड से आधार लिंक नहीं थे। अब सरकार ने आधार से राशन कार्ड को आधार से लिंक करने का आदेश जारी किया गया है। जिसके बाद ये मामला सामने आया है।
इसे भी पढ़ें- Gold Price Today: सोने के दाम में तगड़ी गिरावट, 10 ग्राम का रेट सुन खरीदारी को उमड़ी भीड़
रिपोर्ट के अनुसार, अभी तक 89 फीसदी राशन कार्ड आधार से लिंक हो चुके हैं। वहीं गंडक पार के चार प्रखंड ठकराहां, मधुबनी, पिपरासी और भितहा यूपी राज्य से बिल्कुल सटे हुए हैं। इसके सत्यापन की जिम्मेदारी आपूर्ति पदाधिकारियों को दी गई है। मार्च महीने तक 100 फीसदी या कम सम कम 95 फीसदी राशनकार्ड को आधार कार्ड से लिंक किया जाएगा।