नई दिल्ली 7th Pay Commission News: केंद्र सरकार ने कर्मचारियों को काफी बड़ा तोहफा दिया है। इस तोहफे के बाद कर्मचारियों की खुशी का ठिकाना नहीं है। दरअसल सरकार के द्वारा कर्मचारियों के डीए में इजाफा कर दिया गया है। बहराल ये ऑफिशियल रूप से नहीं बताया गया है। इसी बीच में राज्य कर्मचारियों को काफी बड़ा तोहफा मिला है। इससे दो राज्यों ने अपने कर्मचारियों के डीएम में इजाफा कर दिया है। जिसके बाद इन कर्मचारियों की सैलरी में बंपर इजाफा हो जाएगा।
आपको बता दें जिन दो राज्यों में डीए में इजाफा किया गया है उसमें छत्तीसगढ़ और राजस्थान है। इन दोनों ही राज्यों में चुनाव होने वाले हैं। चुनाव को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने कर्मचारियों के डीए में 5 फीसदी का इजाफा किया है। वहीं राजस्थान सरकार ने 5वें वेतन आयोग के आधार पर डीए में इजाफा कर दिया है।
इसे भी पढ़ें- Eng vs Aus 5th Test: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज का अंतिम टेस्ट आज से शुरू, इंग्लैंड टीम की हो रही बेज्जती
अब छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों को कितना मिलेगा डीए
छत्तीसगढ़ में डीए 5 फीसदी से बढ़कर 38 फीसदी कर दिया गया है। इससे राज्य के खजाने पर साल में तकरीबन 1 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। राज्य सरकार के इस फैसले के बाद राज्य के तकरीबन 3.80 लाख कर्मचारियों को लाभ होगा। छत्तीसगढ़ सरकार ने इससे पहले अक्टूबर 2022 में डीए में इजाफा कर दिया था। तब उनकी डीए 33 फीसदी था।
इसे भी पढ़ें- England की टीम ने स्थापित किया नया कीर्तिमान, 146 साल के क्रिकेट इतिहास में ये कारनामा करने वाली बनी पहली टीम
राजस्थान के कर्मचारियों को मिलेगा इतना डीए
राजस्थान सरकार ने 5वें वेतन आयोग के तहत आने वाले कर्मचारियों को काफी बड़ा तोहफा दे दिया है। इन कर्मचारियों का डीए 39.6 फीसदी से बढ़ाकर 41.2 फीसदी कर दिया है। अब इन कर्मचारियों को जनवरी 2023 से डीए का लाभ मिलेगा। 7वें वेतन आयोग के आधार पर मध्य प्रदेश के कर्मचारियों का डीए 4 फीसदी कर दिया है। ये जनवरी से लागू होगा।