नई दिल्ली Employee DA Hike: त्योहारों से पहले हिमाचल प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी मिलने जा रही है। राज्य के सभी कर्मचारियों के डीए में 3 फीसदी का इजाफा किया गया है। वहीं हिमाचल प्रदेश सरकार इसके लिए बहुत जल्द ही अपना आदेश जारी करेगी। वहीं कर्मचारी काफी समय से डीए में इजाफे का इंतजार कर रहे थे। अब उनका ये इंतजार खत्म होने जा रहा है। डीए में 3 फीसदी के इजाफे से कर्मचारियों की सैलरी में बंपर इजाफा हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें- Vastu Tips: अगर चाहते है बिजनेस में तरक्की और जबरदस्त पैसा तो आज ही वास्तु के अनुसार ट्राय करें यह वास्तु उपाय
कर्मचारियों के डीए में होगी 3 फीसदी का इजाफा
आपको बता दें हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वन विभाग के कर्मचारियों के डीएम में 3 फीसदी बढ़ा दिया है। वन विभाग के कर्मचारियों को 1 जनवरी 2022 में 3 फीसदी डीए के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम बोर्ड को 213वीं बैठक करते हुए मुख्यमंत्री ने पात्र कर्मचारियों की सेवाओं को रेगुलर करने का भी फैसला लिया है। इसके साथ में कर्मचारियों को बोनस का भी भुगतान किया जाएगा।
कर्मचारियों को मिलेगा 18 महीने का डीए एरियर
रिपोर्ट के मुताबिक हिमाचल प्रदेश सरकार में वन विभाग के कर्मचारियों को 1 जनवरी 2022 से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के साथ में 18 महीने का एरियर भी दिया जाएगा। इस मामले में सरकार जल्द ही आदेश जारी करेगी। इसके बाद कर्मचारियों को तय तारीख से बढ़ी हुई सैलरी का लाभ दिया जाएगा। वहीं 18 महीने का एरियर कर्मचारियों को किश्तों में दिया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- Honda Activa जैसी फेमस स्कूटर सिर्फ 25 हजार में होगी आपकी, जल्दी करें
डीए में 4 फीसदी का इजाफा करने का ऐलान
वहीं कर्मचारी के डीए में 4 फीसदी इजाफे का भी जल्द ही ऐलान हो सकता है। इस जुलाई छमाही के लिए डीए 45 फीसगी या फिर 46 फीसगी तक कर सकती है। अभी डीए 42 फीसदी है। सरकार इस दिवाली से पहले इसका ऐलान कर सकती है।