नई दिल्लीः केंद्र सरकार ने जब से देश का आम बजट पेश किया है तभी से सोने के रेट में काफी उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है, जिससे लोगों के चेहरे पर काफी रौनक दिख रही है। अगर आपके घर में शादी या कोई अन्य फंक्शन हैं तो फिर यह खबर आपके लिए बड़े ही काम की साबित होने जा रही है।
आप जल्द ही सोने की खरीदारी कर पैसों की बचत कर सकते हैं, क्योंकि बार-बार ऐसे मौके नहीं आते हैं। सर्राफा जानकारों के मुताबिक, आपने जल्द ही सोना नहीं खरीदा तो फिर आने वाले दिनों में कीमतें काफी बढ़ सकती है। इसलिए जरूरी है कि आप घरों से बाहर निकले और जल्द खरीदारी कर महंगाई से बच सकते हैं।
जानिए सोने का ताजा रेट
भारतीय सर्राफा बाजार में आईबीजेए के मुताबिक, मंगलवार को सोने के रेट में काफी उठा पटक देखने को मिली है। मार्केट में 999 कैरेट वाला गोल्ड 61090 के आसपास कारोबार करता दिखाई दिया। साथ ही 995 कैरेट वाला गोल्ड 60330 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया। वहीं, 916 कैरेट वाला सोना 54699 पर दर्ज किया गया। इसके अलावा 750 कैरेट वाला गोल्ड 44786 पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। 585 कैरेट वाला सोना 34933 पर बिकता नजर आया।
इन शहरों में जानिए सोने का ताजा रेट
आप सोने की खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो पहले देश के बड़े शहरों में रेट की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस कड़ी में तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में सोने का रेट 61090 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सोने का रेट 60330 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया।
देश की राजधानी दिल्ली में सोने का रेट 60480 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में कोलकाता में सोने की कीमत 60330 रुपये प्रति तोला देखने को मिला। कर्नाटक की राजधानी बैंगलुरू में सोने का रेट 60380 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया।