Gold Price Update: लंबे उछाल के बाद शुक्रवार को ताश के पत्तों की तरह गिरे सोने के भाव, जानिए 10 ग्राम गोल्ड की कीमत

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। इस हफ्ते के पहले दिन सोमवार से ही सोने और चांदी (Gold – Silver Price Today) की कीमतों में लगातार ही बदलाव देखने को मिल रहा है। गोल्ड (Gold price Today) कभी रॉकेट की रफ्तार से तेजी से भाग रहा है, तो कभी ताश की पत्ते की तरह उल्टे मुंह गिरते हुए दिख रहा है।

हालांकि, अप्रैल के पहले हफ्ते में गोल्ड और सिल्वर (Sone- Chandi ke Bhav) की कीमतों में गजब का उछाल देखने को मिला है। सोने के दाम अभी 69 हजार रुपये के पार ट्रेंड करते हुए दिख रहे हैं। सोना का ऐसा तेवर देख लोगों के होश उड़ गए हैं।

Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price

2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates! 

मगर, आज यानी 5 अप्रैल 2024 को काफी लंबे समय के बाद शुक्रवार को सोने की कीमतों में नरमी आई है। सोने के दाम में आज लगभग 235 रुपये तक की गिरावट देखने को मिली है। सोने के अलावा चांदी की भी कीमतों में थोड़ी कमी देखने को मिली है, चांदी के दाम में आज लगभग 100 रुपये की गिरावट देखने को मिली है।

आज क्या है सोने और चांदी का भाव

आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज 995 शुद्धता वाले गोल्ड का रेट 69388 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। वहीं, 916 (22 कैरेट) प्योरिटी वाले सोने की कीमत 63815 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 750 (18 कैरेट) प्योरिटी वाले गोल्ड की बात करें तो 52250 रुपये प्रति 10 ग्राम ट्रेंड करता हुआ देखने को मिल रहा है।

वहीं, 585 (14 कैरेट) प्योरिटी वाले सोने का भाव 40755 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। आज यानी 5 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है, आज 999 प्योरिटी वाली एक किलों चांदी की कीमत 79224 रुपये है।

मुंबई में आज सोने की कीमत

मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत ₹6461 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹7048 प्रति ग्राम है।

कोलकाता में आज सोने की कीमत

कोलकाता में आज यानी फ्राइडे को 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 6461 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7048 प्रति ग्राम है।

चेन्नई में आज सोने की कीमत

चेन्नई में आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 6546 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने के भाव ₹ 7141 प्रति ग्राम है।

दिल्ली में आज सोने की कीमत

दिल्ली में आज 22 कैरेट सोने की कीमत 6476 रुपये प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 7063 रुपये प्रति ग्राम है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App