Gold Price Today: सोमवार को उछाल के बाद सोने के दाम हुए धड़ाम, 10 ग्राम की कीमत जान झूम उठे लोग

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतों (Gold-Silver price) में आज हल्की नरमी देखने को मिली है। गोल्ड और सिल्वर के भाव में लगातार ही बदलाव देखने को मिल रहा है। सोने के दाम में कभी तेजी देखी जा रही है, तो कभी गोल्ड के भाव उल्टे मुंह गिरते हुए नजर आ रहे हैं।

पिछले कुछ दिनों ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है। हफ्ते के पहले दिन सोना सस्ता हो गया है. इसके अलावा चांदी का भाव भी गिरता हुआ दिख रहा है। भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 4 मार्च 2024 को सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।

दस ग्राम सोना सस्ता होकर 64,000 रुपये के आसपास आ गया है। जबकि 22 कैरेट सोने की औसत कीमत 58,740 रुपये है। यदि आप सोने की खरीदारी के बारे में सोच रहे हैं, तो आपके पास बढ़िया मौका है। हालांकि, खरीदारी करने से पहले आपको एक बार रेट जरूर जान लेना चाहिए।

आज क्या है सोने की कीमत?

अधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज यानी 4 मार्च को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 63219 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 916 (22 कैरेट) प्योरिटी वाले गोल्ड की कीमत 58141 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इसके अलावा 750 (18 कैरेट) वाले प्योरिटी की कीमत 47605 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 585 (14 कैरेट) प्योरिटी वाले सोने का भाव 37132 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जबकि एक किलो चांदी की कीमत 70518 रुपये है।

दिल्ली में क्या है सोने का भाव

आज, 4 मार्च, 2024 को दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 58,890 रुपये और 24 कैरेट सोने की समान 64,230 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई में सोने के रेट क्या हैं?

फिलहाल मुंबई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 58,740 रुपये है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 64,080 रुपये है।

अहमदाबाद में क्या है सोने के दाम

अहमदाबाद में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 58,790 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 64,130 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोने की कीमत क्या है

चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 59,390 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 64,790 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

कोलकाता में क्या है सोने के दाम

कोलकाता में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 58,740 रुपये है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 64,080 रुपये है।

गुरूग्राम में गोल्ड का भाव क्या है

आज, 4 मार्च, 2024 को 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 58,890 रुपये और 24 कैरेट सोने की समान 64,230 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App