Gold Price Today: रविवार को सातवें आसमान से धड़ाम हुए सोने की कीमतें, जानिए क्या है 10 ग्राम गोल्ड के भाव

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतों में लगातार ही बदलाव देखने को मिल रहा है। गोल्ड और सिल्वर कभी सस्ते तो कभी महंगे होते हुए नजर आ रहे हैं। बीते दिनों सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली थी, वहीं आज यानी 18 फरवरी को सोने के दाम में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

सोने की कीमतों में गिरावट देखकर महिलाओं के चेहरे खिल उठे हैं। यदि आप सोना खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो अभी आपके पास अच्छा मौका है, क्योंकि गोल्ड के दाम में कब इजाफा देखने को मिल जाये यह किसी को पता नहीं होता है।

18 फरवरी, 2024 को 10 ग्राम का औसत रेट 62,400 रुपये के आसपास रहा। 24 कैरेट सोने की 10 ग्राम की औसत कीमत लगभग 62,400 रुपये
है, जबकि 22 कैरेट सोने की समान कीमत 57,200 रुपये दर्ज की जा रही है। तो आईये जानते हैं अलग – अलग शहरों में सोने के क्या दाम है:-

दिल्ली में सोने की क्या है कीमत?

राजधानी दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 57,350 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 62,550 रुपये दर्ज की गई है।

मुंबई में आज सोने की कीमत

मुंबई में, 22 कैरेट सोने की कीमत 57,200 रुपये है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 62,400 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोने का क्या है दाम?

चेन्नई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 57,800 रुपये है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 63,050 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

अहमदाबाद में क्या है सोने की कीमत
अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत 57,250 रुपये है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 62,450 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

कोलकाता में गोल्ड का क्या है दाम
कोलकाता में, 22 कैरेट सोने की कीमत 57,200 रुपये है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 62,400 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

गुरूग्राम में गोल्ड की कीमत
गुरूग्राम में, 22 कैरेट सोने की कीमत 57,350 रुपये है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 62,550 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

लखनऊ में गोल्ड की कीमत
लखनऊ में 22 कैरेट सोने की कीमत 57,350 रुपये है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 62,550 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

बेंगलुरु में सोने की कीमत
बेंगलुरु में 22 कैरेट सोने की कीमत 57,200 रुपये है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 62,400 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

जयपुर में सोने की कीमत
जयपुर में 22 कैरेट सोने की कीमत 57,350 रुपये है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 62,550 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App