Gold Price Today : सोना-चांदी की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। सोना कभी महंगा तो कभी सस्ता हो रहा है। दिवाली के बाद सोने की कीमतों में एक बार फिर से बढ़त देखने को मिल रही है। शादियों का सीजन बेहद ही ज्यादा नजदीक आ गया है।
शादी के समय में सोने की डिमांड बहुत ही अधिक बढ़ जाती है। खासकर जिस घर में लड़कियों की शादी होती है, वहां सोने की खरीदारी ज्यादा होती है। अगले महीने से सोने की डिमांड अधिक बढ़ जाएगी क्योंकि शादियों का सीजन शुरू हो जायेगा।
आज यानी 17 नवंबर 2023 को सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी आज उछाल देखने को मिला है। आप भी सोना खरीदना या गहने पहनने के शौर रखते हैं, तो आप खरीदारी से पहले सोने और चांदी की कीमत पर एक नजर डाल दीजिये।
अगर आपने सोना खरीदने में देरी की तो फिर आपको शायद पछताना पड़ सकता है, क्योंकि सोने के दाम में कभी भी बदलाव देखने को मिल सकता है। सोना फिलहाल अपने हाई लेवल रेट से काफी सस्ते में बिक रहा है। आपको सोना खरीदने से पहले सोने के रेट की जानकारी प्राप्त करनी होगी।
आज क्या है सोने की कीमत?
आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज यानी 17 नवंबर की सुबह 995 प्योरिटी वाले सोने की कीमत 60978 रुपये है, कल यानी 16 नवंबर को गोल्ड का दाम 60211 रुपये था।
जबकि, 916 (22 कैरेट) प्योरिटी वाले सोने की कीमत 55856 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है, बीते दिनों 55375 रुपये प्रति 10 ग्राम देखने है।
इसके अलावा 750 प्योरिटी वाले (18 कैरेट) सोने की कीमत 45734 रुपये के करीब पहुंच गया है। जबकि, 585 (14 कैरेट) प्योरिटी वाले सोने की कीमत 35672 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।
आज क्या है चांदी की कीमत?
999 प्योरिटी वाले एक किलो चांदी की कीमत आज 73210 रुपये पहुंच गया है। सोने की कीमत में भी आज बढ़त देखने को मिली है।
लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
लखनऊ में आज 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 56,100 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट वाले गोल्ड की कीमत 61,190 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है।
नोएडा में क्या सोने की कीमत
नॉएडा में 22 कैरट वाले सोने की कीमत 56,100 रुपये है, जबकि 24 कैरट वाले सोने की कीमत 61,190 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
61,190 (24 कैरट)