Gold Rate Today: सोने के भाव (Gold Rate Today) में बदलाव देखने को मिल रहा है। गोल्ड कभी महंगा तो कभी सस्ता होता हुआ दिख रहा है। सोने की डिमांड अब एक बार फिर से बढ़ने वाली है।
क्योंकि, अगले महीने से शादियों का सीजन शुरू हो जायेगा। शादियों के घरों में सोने की डिमांड सबसे ज्यादा अधिक बढ़ जाती है। जिस घर में लड़की की शादी होती है, वहां सबसे ज्यादा सोने की खरीदारी होती है।
ऐसे में सोना खरीदने से पहले आपको अलग-अलग शहरों में क्या भाव चल रहा है, इसके बारे में जान लेना चाहिए, ताकि आपको बाद में पछतावा ना हो। आज यानी 16 नवंबर 2023 को अलग-अलग शहरों में 10 ग्राम सोने की कीमत अलग-अलग दर्ज की गई है।
मगर, औसतन यह लगभग 61,000 रुपये के आसपास है। यानी सोने की कीमतों में एक बार फिर से उछाल देखने को मिला है। 24 कैरेट सोने की 10 ग्राम कीमत लगभग 61,040 रुपये ट्रेंड कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की 55,950 रुपये के आसपास है।
जबकि, चांदी की बात करें तो मौजूदा रेट 74,700 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास है। तो आईये जानते हैं दिल्ली और मुंबई में सोने का क्या भाव चल रहा है:-
दिल्ली में सोने का भाव
दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 56,100 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 61,190 रुपये प्रति 10 है।
अहमदाबाद में क्या है सोने की कीमत
अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की मौजूदा कीमत 56,000 रुपये है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 61,090 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में क्या है सोने की कीमत
चेन्नई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 56,450 रुपये दर्ज की गई है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 61,580 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में सोने की कीमत
लखनऊ में 22 कैरेट सोने की कीमत 56,100 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 61,190 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पटना में क्या है सोने का भाव
पटना में सोने का भाव 22 कैरेट वाले का 56,000 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 61,090 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
आज क्या है सोने की कीमत?
आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज यानी 16 नवंबर की सुबह 995 प्योरिटी वाले गोल्ड के भाव 60211 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जबकि, 916 (22 कैरेट) प्योरिटी वाले सोने की कीमत 55375 रुपये प्रति 10 ग्राम देखने को मिल रहा है। इसके अलावा 750 प्योरिटी वाले (18 कैरेट) सोने की कीमत 45340 रुपये के करीब पहुंच गया है। जबकि, 585 (14 कैरेट) प्योरिटी वाला सोने का दाम 35365 रुपये है।
आज क्या चांदी की कीमत
999 प्योरिटी वाले एक किलो चांदी की कीमत आज 72354 रुपये पहुंच गया है।