नई दिल्लीः साल 2022 का आज आखिरी दिन है, जिसके बाद रात बारह बजे से हैप्पी न्यू ईयर शुरू हो जाएगा। नए साल पर सभी रिश्तेदार, संबंधी और दोस्त एक दूसरे को नए गले मिलकर शुभकामनाएं देकर अच्छे भविष्य की मंगलकामना करते हैं। इस बीच नए साल से पहले भारतीय सर्राफा मार्केट से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है।
सर्राफा बाजार में साल के अंतिम दिन सोने की कीमतों में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे ग्राहकों की आस को बड़ा झटका लगा है। फिर भी अगर आप सोना खरीदने का मन बना रहे हैं तो बिल्कुल भी देर नहीं करें, क्योंकि कीमत उच्चतम स्तर से करीब 4,300 रुपये कम दर्ज की जा रही है।
भारतीय सर्राफा बाजार में शनिवार, 31 दिसंबर को सोने के दाम एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। देश में सोने के दाम में 0.75% की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। ऐसे में अंत में और नए साल के पहले दिन आपको देश में 10 ग्राम सोना खरीदने के लिए अब आपको 54,972 रुपये खर्च करने की जरूरत होगी।
- जल्द जानें 22 से 24 कैरेट सोने का ताजा रेट
देश के सर्राफा मार्केट में 24 कैरेट सोना लुढ़कर 54649 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। 23 कैरेट वाला सोना 54430 रुपये प्रति 10 ग्राम देखने को मिला। बाजार में 22 कैरेट वाला सोना 50059 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया है। 18 कैरेट वाला सोना 40987 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 31970 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया।
दिल्ली
22ct Gold : Rs. 50200, 24ct Gold : Rs. 54750
मुंबई
22ct Gold : Rs. 50050, 24ct Gold : Rs. 54600
कोलकाता
22ct Gold : Rs. 50050, 24ct Gold : Rs. 54600
चेन्नई
22ct Gold : Rs. 50950, 24ct Gold : Rs. 55580
हैदराबाद
22ct Gold : Rs. 50050, 24ct Gold : Rs. 54600
- मिस्ड कॉल से जानें सोने का रेट
देश के सर्राफा बाजार में 22 कैरेट और 18 कैरेट सोना खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल की आवश्यकता है। कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स की जानकारी प्राप्त करने की जरूरत है। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर रेट जानना जरूरी होगा।