नई दिल्लीः भारतीय सर्राफा बाजार में अगर आप सोना-चांदी की खरीदारी करना चाहते हैं तो फिर यह खबर आपके लिए बड़े ही काम की साबित होने जा रही है। अब आप सोना-खरीदकर मोटी बचत कर सकते हैं। सर्दी के दिनों में वैसे तो बाजारों में ग्राहकों की सुनसान दिख रही है, लेकिन राहत की बात यह है कि जिनके घरों में शादी है वो खरीदारी करते दिखे।
इस बीच आपके घर में भी शादी है तो फिर आप आरामम से सोने की खरीदारी कर पैसों की बचत कर सकते हैं, जिससे आपको बंपर फायदा होगा। बाजार में सोना उच्चतम स्तर से करीब करीब 3,800 रुपये सस्ते में बिक रहा है, जिसकी आप जल्द खरीदारी कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक अगर आपने सोना अब नहीं खरीदा तो फिर पछतावा करना पड़ सकता है, क्योंकि कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।
देश में अब 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 51,050 रुपये दर्ज की गई। बीते दिन गोल्ड की कीमत 51,450 रुपये दर्ज की गई। सोना 400 रुपये घटकर कम हो गया। 24 कैरेट सोने का भाव आज 55,680 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत 56,110 रुपये दर्ज की गई थी।
यहां जानिए सोने का का रेट
देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 22 कैरेट वाले सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 51,050 रुपये दर्ज की गई। यहां बीते दिन सोना 51,450 दर्ज किया गया था। सोने की कीमत में 400 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। 24 कैरेट सोने का रेट प्रति 10 ग्राम, 56,680 जो कल 56,110 रुपये देखने को मिली थी।
- यूं जानिए सोने की गुणवत्ता
अभ भारतीय बाजारों में अगर सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले कैरेट के बारे में जानकारी जुटा लें, नहीं तो आप ठगी के शिकार हो सकते हैं। सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा जाता है। ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता नजर आता है। कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते नजर आते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता।
- यूं जानिए मिस्ड कॉल से सोने का रेट
भारतीय सर्राफा बाजार में 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स की जानकारी मिल जाएगी। इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देखना होगा।