नई दिल्ली LPG Price Update: नए साल के आने में चंद दिन ही बाकी है। इससे पहले गैस उपभोक्ताओं के लिए काफी बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बता दें गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं के दिल में खुशी की लहर दौड़ गई है। क्यों कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती कर दी है।
जानकारी के लिए गैस सिलेंडर की कीमत कीमतों में कटौती सिर्फ कॉमर्शियल वाले सिलेंडर पर की गई है। घरेलू सिलेंडर की कीमत में जैसे के तैसे हैं। कटौती के बाद गैस सिलेंडर 1757 रुपये हो गई है। बताई गई कीमत देश की राजधानी दिल्ली की है।
यहां पर जानें एलपीजी सिलेंडर का नया रेट
बता दें दिल्ली में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1757 रुपये हो गई है। मुंबई में गैस सिलेंडर की कीमत 1710 रुपये हैं। इसके बाद कोलकाता की बात करें तो यहां पर कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1868.50 रुपये हो गई है। चेन्नई में 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 1929 रुपये हो गई है।
साल के आखिरी महीने में महंगाई का दिखा नजारा
जानकारी के लिए बता दें साल के आखिरी महीने से पहले 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत बढ़ी थी। तब सिलेंडर की कीमत में 21 रुपये का इजाफा हुआ था। इससे पहले नवंबर महीने में कॉमर्शियल सिलेंडर में 101.50 रुपये बढ़ा था।
इसका मतलब है कि लगातार दो महीने से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ी थी। लेकिन दो महीने में पहली बार सिलेंडर की कीमत में कमी हुई है।
लगातार बढ़ रही कमर्शियल सिलेंडर की कीमत
ऑयल कंपनियां महीने की पहली तारीख को ईधन की चीजों की कीमतें अपडेट होती हैं। अगस्त महीने में सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये का इजाफा हुआ था। लेकिन इसके बाद ये लगातार बढ़ रही थी।
लेकिन घरेलू सिलेंडर की कीमत में राहत मिली थी लेकिन इस बार महीने के बीच में कंपनी ने सिलेंडर की कीमत में कटौती करके आम लोगों को खुश कर दिया है।