Lucky Plants Home: वास्तु शास्त्र और फेंगशुई में कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताया गया, जिसे आप अपने घर में लगाकर आपकी किस्मत को चमका सकते हैं। वास्तु की मानें तो इन पौधों के आगमन से ही पैसों की बरसात होनी शुरू हो जाती है। यदि आपको जीवन में सफलता नहीं मिल रही है, तो आप इन पौधों को अपने घर में लगा सकते हैं। ऐसा कहते है कि घर की बालकनी में ये पौधे रखने से पैसा खींचे चले आते हैं। वास्तु में इन पौधों को घर की सुख-समृद्धि के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। तो आइये आज हम यहां ऐसे ही पौधों के बारे में बताते हैं, जिन्हें बालकनी में रखते ही कमाई तेजी से बढ़ती है।
Read Also- लखपति बनने का ये है अचूक मंत्र, इस नोट को ऐसे करें सेल
Read Also- इस दिवाली खरीदे ये किस्मत को चमका देने वाले सिक्कें, होगी घर में धन की वर्षा
तुलसी का पौधा:
वास्तु में तुलसी के पौधे को बेहद ही अच्छा बताया गया है। ज्यादातर लोग रोजाना तुलसी के पौधे की पूजा करते हैं। इसके साथ-साथ तुलसी प्लांट मालामाल भी कर देता है ,क्योंकि इसे धन की देवी मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है। ध्यान रहे कि इस पौधे को हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।
नौबजिया का पौधा:
वास्तु शास्त्र और फेंगशुई में नौबजिया का पौधा लगाना बहुत शुभ माना गया है। यह पौधा देखने में बेहद ही खूबसूरत होता है। इस पौधे को घर में लगाने से तरक्की के रास्ते भी खुल जाते हैं।
एरेका पाम ट्री:
पाम ट्री को भी वास्तु में बहुत शुभ माना जाता है। यह देखने सुंदर होता है। इस पौधे को घर में लगाने से धन – धान्य की कोई कमी नहीं होती है। यह पौधा घर में सौभाग्य लाता है। इसके अलावा घर के लोगों की सेहत भी बेहतर रखता है। इतना ही नहीं यह नकारात्मकता दूर करके सकारात्मकता लाता है।