नई दिल्ली Rajnigandha Farming: आज के समय देश के सभी किसानों का रूझान पारंपरिक खेती की ओर काफी कम हो रहा है। किसान खेती करने के बजाय फूलों की खेती और बागवानी में ज्यादा लाभ कमा रहे हैं। यूपी और महाराष्ट्र के कई किसान प्रमुख रूप से गन्ने की खेती करते हैें क्यों कि इस फसल में नकदी मिलती है। लेकिन एक चीज की खेती करके आप गन्ने से ज्यादा लाभ कमा सकते हैं।
आपको बता दें काफी ऐसे किसान हैं जो कि पारंपरिक खेती की बजाय रजनीगंधा की खेती करना शुरु कर रहे हैं। कई सारे ऐसे किसान हैं जो कि इस खेती से लाखों रुपयों की कमाई कर रहे हैं। इसके लिए सरकार की तरफ से मदद की जा रही है। सरकार इस पर सब्सिडी दे रही है। साथ में खेती के बारे में निर्देश देती है।
जानकारी के लिए बता दें रजनीगंधा की खेती करने वाले नए किसानों को राज्य सरकार की तरफ से 24 हजार रुपये प्रति किलों के हिसाब से अनुदान दिया जा रहा है। हरियाणा के काफी किसान फूलो की खेती करके गेंहू, धान की बजाय दूसरी फसलों की खेती पर लाभ कमा रहे हैं। इससे किसान हर रोज बीस से तीस हजार रुपये की कमाई कर सकते हैं।
विदेशों में हो रही मांग
बीते कुछ सालों में रजनीगंधा के फूलों की मांग विदेशों में भी काफी बढ़ गई है। इन फूलों की सप्लाई थाईलैंड में भी भारत से हो रही है। मार्केट में रजनीगंधा के कई प्रकार के फूल बेचे जा रहे हैं। हल्के और अच्छी क्वालिटी के फूलों को अलग किया जाता है। जिसमें अच्छे फूलों के ज्यादा दाम मिलते हैं।
राज्य सरकारें नए किसानों को ट्रेनिंग भी देती है। ताकि रजनीगंधा की खेती को और ज्यादा बढ़ाया जा सकें। जिससे ज्यादा से ज्यादा किसानों को लाभ मिलें। हर राज्य किसानों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया जाता है जिससे कि इस खेती से जुड़ी कोई भी परेशानी हो या फिर कोई भी सवाल हो तो उसका जवाब मिल सके।