नई दिल्ली: भारतीय सर्राफा बाजार की बात करें तो शनिवार यानि 11 फरवरी को सोना और चांदी का रेट जारी हो गया है। कानपुर, गोरखपुर और बरेली में सोने के दाम में उछाल देखी गई है। वहीं आगरा में सोना स्थिर रहा, जबकि चांदी में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है।
कानपुर में सोना की कीमत में मामूली बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। जबकि चांदी के रेट स्थिर माने जा रहे हैं। शुक्रवार को सोना 58000 प्रति दस ग्राम और चांदी 68000 प्रति किलो पर बना हुआ है। शनिवार को सोना 58100 प्रति दस ग्राम और चांदी 68000 प्रति किलो पर हो चुकी है।
आगरा में सोना के रेट स्थिर हो चुके हैं। जबकि चांदी के रेट में मामूली बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। शुक्रवार को सोना 58000 प्रति दस ग्राम और चांदी 67000 प्रति किलो हो गया है। शनिवार को सोना 58000 प्रति दस ग्राम और चांदी 68000 प्रति किलो पर पहुंच गया है
गोरखपुर में सोना और चांदी दोनों में बड़ा उछाल देखी जा रही है। शुक्रवार को सोना 56500 प्रति दस ग्राम और चांदी 67000 प्रति किलो हो गया है। शनिवार को सोना 58500 प्रति दस ग्राम और चांदी 67500 प्रति किलो पर मिल रहा है।
बरेली में भी सोना-चांदी दोनों के दामों को लेकर बढ़ोतरी देखी गई है। शुक्रवार को सोना 57800 प्रति दस ग्राम और चांदी 67000 प्रति किलो हो चुका है। शनिवार को सोना 58000 प्रति दस ग्राम और चांदी 67200 प्रति किलो हो गया है।
जेवरात पर इतना बना हुआ रेट
एक शहर के अंदर भी सोना-चांदी के दो दुकानों में रेट का अंतर माना जा रहा है। लेकिन कोई जेवर खरीदना हो तो मिला-जुलाकर खर्च एक ही तरह का रहता है। दरअसल, जेवर पर सोना-चांदी के रेट के ऊपर मेकिंग चार्ज का खर्च देना रहता है। आप गौर करेंगे कि जिस दुकान में सोने का भाव कम किया जा रहा है। वहां मेकिंग चार्ज 15-24 परसेंट तक ऊपर से लग जाता है।