नई दिल्लीः मोदी सरकार जल्द ही पीएफ कर्मचारियों के लिए खजाने का पिटारा खोलने जा रही है, जिसकी चर्चा तेजी से चल रही है। माना जा रहा है कि सरकार पीएफ कर्मचारियों के लिए ब्याज का ऐलान करने वाली है, जिसकेा ऐलान किसी भी दिन संभव है। सरकार वित्तीय साल 2022-23 के लिए ब्याज की घोषणा करेगी, जिसे लेकर कई करोड़ कर्मचारी टकटकी लगाए बैठे हैं।
इस बार पीएफ कर्मचारियों के लिए 8 प्रतिशत ब्याज देने का फैसला होना तय माना जा रहा है, जिससे कर्मचारियों को बंपर फायदा देखने को मिलेगा। सरकार की ओर से वैसे अभी आधिकारिक तौर पर कोई ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन मीडिया की खबरों में बड़ा दावा किया जा रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आने वाले 15 मार्च तक ब्याज की राशि देने पर मुहर लग सकती है। अगर ऐसा होता है तो फिर कर्मचारियों के खाते में ठीक रकम आएगी। इससे कर्मचारियों को झटका जरूर लगेगा, क्योंकि राशि पिछली बार से भी कम है। इससे पहले कर्मचारियों के लिए 8.1 फीसदी ब्याज दिया गया था।
इसे भी पढ़ेंः Aaj Ka Sone Ka Bhav: बजती शहनाई के बीच औंधे मुंह गिरे सोने के दाम, 22 से 24 कैरेट वाला गोल्ड सस्ते में खरीदें
जानिए कितने फीसदी मिलेगा ब्याज
मोदी सरकार की ओर से इस बार पीएफ कर्मचारियों को 8 प्रतिशत ब्याज देने पर मुहर लगनी तय मानी जा रही है, जिसके लिए एक औपचारिक तौर पर ऐलान होना संभव माना जा रहा है। यह राशि पिछले 41 साल के इतिहास में सबसे कम मानी जा रही है, जिससे कर्मचारियों को बड़ा झटका लगना तय माना जा रहा है।
इसमें सबसे बड़े बात है कि सालाना ब्याज की रकम में काफी गिरावट देखने को मिल रही है। इससे पहले यानि 2019-20 में 8.5 फीसदी ब्याज दिया गया था, जिसके बाद से गिरावट का सिलसिला जारी है। इसके बाद साल 2020-21 में 8.1 प्रतिशत ब्याज की राशि दी थी, जिसमें .4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इस बार यानि 2022-23 में 8 प्रतिशत ब्याज मिलना लगभग तय माना जा रहा है। ईपीएफओ के कर्मचारी और सरकार के बीच बस बैठक होनी है, जिसमें यह फैसला लिया जाना तय माना जा रहा है।
कर्मचारियों को मिलेगी मोटी रकम
केंद्र सरकार पीएफ कर्मचारियों को ब्याज देने का ऐलान कर देती है तो फिर खाते में मोटी रकम आनी तय मानी जा रही है। कर्मचारियों को 8 प्रतिशत के हिसाब से खाते में रकम दी जाएगी। अगर आपके पीएफ खते में 5 लाख रुपये पड़े हैं तो फिर फिर 40,000 रुपये मिलेंगे। इतना ही नहीं अगर आपके खाते में 10 लाख रकम पड़ी है तो फिर 80 हजार रुपये ब्याज के तौर पर दिए जाएंगे। इससे कर्मचारियों को आर्थिक तौर पर बंपर फायदा होगा।