7th pay Commission: मार्च महीने के आखिर में कर्मचारियों को होगा तगड़ा लाभ, सरकार का ऐलान!

Avatar photo

By

Adarsh Pal

नई दिल्ली 7th pay Commission: केंद्र सरकार के द्वारा कर्मचारियों के लिए काफी बड़ा ऐलान किया गया है। इस ऐलान के बाद कर्मचारियों को काफी तगड़ा फायदा होगा। जानकारी क लिए बता दें केंद्रीय कर्मचारियों की मार्च की सैलरी को बढ़ा हुआ डीए और हाउस रेंट अलाउंस प्राप्त होगा।

सरकार के द्वारा किया गए ऐलान से कर्मचारियों को तगड़ा लाभ मिलेगा। सरकार ने इसको लेकर 30 मार्च 2024 की तारीख तय की है। दी गई जानकारी के मुताबिक कर्मचारियों को काफी लाभ मिलने वाला है।

30 मार्च को मिलेगी सैलरी

आपको बता दें 31 मार्च को रविवार पड़ रहा है। ऐसे में 30 मार्च को सैलरी के मिलने की उम्मीद है। बहराल आरबीआई ने बैंकों से 31 मार्च रविवार को होने के कारण काम करने को कहा है। इसका अर्थ है कि ये फाइनेंशियल ईयर का आखिरी दिन है।

जानें कितने फीसदी बढ़ा है डीए

जानकारी के लिए बता दें केंद्रीय कर्मचारियों के लिए डीए में 4 फीसदी का इजाफा किया गया है। इसको लेकर सरकार ने मंजूरी दे दी है। इस इजाफे के बाद डीए 46 फीसदी से 50 फीसदी हो जाएगा। ये बीते जनवरी महीने से लागू होगा।

ऐसे में कर्मचारियों को जनवरी और फरवरी का एरियर भी प्राप्त होगा। डीए 50 फीसदी तक पहुंचते ही हाउस रेंट अलाउंस में भी इसी प्रकार का इजाफा हुआ है। शहर के वर्गीकरण के आधार पर कर्मचारियों को 30 फीसदी तक का हाउस रेंट अलाउंस मिलेगा।

इसके अलावा डीए में इजाफे से केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अलग-अलग प्रकार के डीए में भी इजाफा हुआ है। इनमें चाइल्ड केयर, चाइल्ड एजुकेशन जैसे भत्ते आदि शामिल हैं। बहराल कर्मचारियों को इन भत्तों का दावा करना होगा।

लाखों कर्मचारियों को होगा लाभ

सरकार के इस फैसले से 48 लाख से ज्यादा केंद्र सरकरा के कर्मचारियों और 68 लाख पेंशन धारकों को लाभ मिला है। जानकारी के लिए बता दें कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए डीए श्रम ब्यूरों हर महीने किए जाने वाले नवीनतम उपभोक्ता मूल्य सूचकांक यानि कि सीपीआई के आधार पर तय किया जाता है।

Adarsh Pal के बारे में
Avatar photo
Adarsh Pal आदर्श पाल छत्रपति शाहू जी महाराज युनिवर्सिटी कानपुर से पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त कर टाइम्सबुल मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव। टाइम्सबुल में आने से पहले आदर्श पाल न्यूज बाइट और न्यूज चेकर हिंदी में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App