नई दिल्ली: E Shram Card New List 2023: केंद्र सरकार ने देश के आम लोगों के लिए कई सारी योजनाएं चला रखी है। इन योजनाओं का चलाने का मकसद आमजनों की मदद करना है। अब इन्हीं में से एक ई-श्रम कार्ड योजना (E Shram Card) है। यह योजना देश के असगंठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों के लिए कोई योजना लेकर आई है। सरकार ई-श्रम कार्ड धारकों को 3000 रुपये की रकम खाते में भेज रही है। वहीं ई-श्रम कार्ड धारकों के लिए आपके लिए बड़ी खबर है। सरकार की तरफ से E Shram Card New List 2023 जारी कर दी है।
नई लिस्ट में चेक करें नाम
ई-श्रम कार्ड की लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट पर जाकर आप E Shram Card New List 2023 का ऑप्शन मिलेगा। इसपर क्लिक करने के बाद स्क्रीन पर एक पेज खुलेगा। अब यहां पर आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। इस ओटीपी को आपको दर्ज करण होगा। इसके बाद आपको सबमिट करना होगा। अब आपको ई-श्रम कार्ड की नई लिस्ट दिखेगी।
इतना काम करने के बाद आप ई-श्रम कार्ड की नई लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं और अपना नाम चेक कर सकते हैं। जाहिर है कि ई-श्रम कार्ड सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। इसके तहत देश के असंगठित क्षेत्रों में काम करने के लिए श्रमिकों को इस सरकारी योजना का सीधा फायदा दिया जाता है। अगर आपका ई-श्रम कार्ड नहीं बना है तो आप बनवा सकते हैं। इसके आप ऑनलाइन ई-श्रम कार्ड बनवा सकते हैं या जान सेवा केंद्र में जाकर बनवा सकते हैं।