Central Govt Employees: धोखे से अकाउंट में ट्रांसफर हुई ज्यादा सैलरी तो अब नहीं होगी यह परेशानी, जानें

Avatar photo

By

Vipin Kumar

7th Pay Commission: अगर आपके घर-परिवार में सरकारी कर्मचारी है तो फिर यह खबर बहुत ही काम की साबित होने वाली है। आपने देखा होगा कि कभी-कभी कर्मचारी के अकाउंट में सैलरी करते समय ओवर पेमेंट हो जाती है। ओवर पेमेंट होने के बाद कर्मचारियों को परेशान किया जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि अब ऐसा नहीं होगा।

कर्मचारियों के अकाउंट में भी अगर ज्यादा ओवर पेमेंट हो गई है तो अब परेशान होने का मतबल ही नहीं उठता है, जिससे किसी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। अकाउंट में ओवरपेमेंट हुई है, तो उसकी रिकवरी के लिए एक महीने के भीतर आदेश जारी होना जरूरी कर दिया है।

वित्त मंत्रालय ने इस मामले में वित्तीय शक्ति प्रत्यायोजन नियम (डीएफपीआर), 2024 के नियम 15 का हवाला भी दिया है। सरकारी कर्मचारियों को, मंत्रालय या विभाग द्वारा किए गए अधिक भुगतान की वसूली से छूट देने काम किया जाएगा, जिससे किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी। इस काम के लिए आपको कुछ जरूरी शर्तों का पालन करना होगा।

ओवर पेमेंट में क्या करती है सरकार

आपने देखा होगा कि केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में ओवरपेमेंट के मामले खूब सामने आते रहते हैं। ऐसे मामलों में रिकवरी का जल्द नोटिस दिया जाता है। कई मामलों में काफी समय तक फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल पर चक्कर लगाती रहती हैं। देशभर में कई मामले ऐसे भी सामने आए कि कर्मचारी रिटायमेंट हो गया, लेकिन ओवरपेमेंट का मामला नहीं सुलझ सका।

रिटायरमेंट के बाद उससे वसूली करने का काम किया जाता है। मई 2022 में उच्चतम न्यायालय ने अपने एक फैसले में कहा था, किसी कर्मचारी को किया गया अतिरिक्त भुगतान, उसकी सेवानिवृत्ति के बाद इस आधार पर नहीं वसूलने का काम किया जा सकता है। उसे किसी गलती के कारण वेतन वृद्धि दी गई थी।

ऐसे मामलों में न्यायमूर्ति एस ए नजीर और न्यायमूर्ति विक्रम नाथ की पीठ ने कहा था, अतिरिक्त भुगतान की वसूली पर रोक लगाने की अनुमति अदालतों द्वारा दी जाती है। आगे कहा था कि यह कर्मचारियों के लिए किसी अधिकार की वजह नहीं। न्यायिक विवेक के तहत कर्मियों को उसके कारण होने वाली कठिनाई से बचाने के लिए है।

केंद्रीय कर्मचारियों को इतना मिलेगा डीए

केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स के लिए सरकार ने कुछ दिन पहले खजाने का पिटारा खोल दिया था। सरकार ने कर्मचारियों के डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की थी, जिसके बाद यह बढ़कर 50 फीसदी हो गया। इससे पहले कर्मचारियों को 46 प्रतिशत डीए का फायदा मिल रहा था। अब डीए बढ़ने से सैलरी में भी ठीक ठाक इजाफा होगा।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App