नई दिल्ली DA Hike: केंद्र सरकार के द्वारा कर्मचारियों के लिए काफी बड़ी खुशखबरी दी गई है। हाल में सरकार के द्वारा DA में तगड़ा इजाफा किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि डीए में इजाफे की उम्मीद मार्च महीने में है
और इस बार भी 4 फीसदी डीए के इजाफे की उम्मीद है। अगर मार्च महीने में डीए में इजाफे के ऐलान किया जाता है, तो इससे केंद्र सरकार के कर्मचारियों की सैलरी में तगड़ा इजाफा होगा।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो हालिया डीए में किया इजाफा 1 जनवरी से लागू होगा और इसका ऐलान मार्च 2024 में किए जाने की उम्मीद है। अगर डीए में इजाफे का ऐलान किया जाता है, तो 4 फीसदी से आने वाले महीनों में केंद्र सरकार के कर्मचारियों का डीए 50 फीसदी हो जाएगा।
इससे पहले बीते साल अक्टूबर में इन कर्मचारियों के डीए में इजाफा किया गया था और जुलाई से इसे 4 फीसदी बढ़कर 46 फीसदी कर दिया गया था। केंद्र सरकार के कर्मचारियों को ध्यान देना होगा।
डीए की भरपाई के लिए कर्मचारियों की सैलरी के रूप में पैसा दिया जाएगा। वहीं इजाफा होता है तो इससे केंद्र सरकार के कर्मचारियों की सैलरी बढ़ जाती है तो इसी तरह पेंशनधारकों को भी उन्हीं सिद्धातों के जरिए डीए दिया जाता है।
DA कैलकुलेशन कैसे होती है?
सेंट्रल गवर्नमेंट के कर्मचारियों को साधारण जानकारी के लिए, डीए मूल सेलरी के प्रतिशत के रूप में दिया जाता है और डीए पेंशन राशि के फीसदी के रूप में दिया जाता है।
बता दें डीए और डीआर में साल में दो बार संशोधन किया जाता है। 1 जनवरी और 1 जुलाई से लाग होने वाला डीए का ऐलान खासतौर पर मार्च और सितंबर के आसपास होती है।
48.67 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा
यदि मार्च 2024 में डीए में इजाफा होने का ऐलान किया जाता है तो केंद्र के इस कदम से करीब 48.67 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारियों और 67.95 लाख पेंशनधारकों को लाभ होगा। डीए और डीआर दोनों को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय खजाने पर 12857 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।