नई दिल्ली 7th Pay Commission Update: अगर आप केंद्रीय कर्मचारी हैं तो ये खबर आपके लिए काफी जरुरी साबित हो सकती है। आपको बता दें केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशियों का पिटारा खुलने जा रहा है। आपको बता दें जून के डीए नंबर जारी हो गए हैं। वहीं AICPI Index के आंकड़ें के मुताबिक कर्मचारियों के डीए में बंपर इजाफा हुआ है। जिसके बाद ये कंफर्म हो गया है कि कर्मचारियों को 46 फीसदी की दर से डीए का लाभ मिलेगा। जिसके बाद महंगाई भत्ते में 4 फीसदी का इजाफा हुआ है।
इसे भी पढ़ें- प्यार कभी मरता नहीं: फतेहपुर की यह प्रेम कहानी पढ़ने के बाद भूल जाएंगे सीमा हैदर और अंजू की लव स्टोरी
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
जून AIPCI Index में आया उछाल
जून में AICPI इंडेक्स के नंबर्स में उछाल देखने को मिला है। जून का अंक 136.4 अंक पर पहुंच गया है। मई महीने में इसका नंबर 134.7 अंक पर था। जून में कुल 1.7 अंक का इजाफा दर्ज किया गया है। मई के आंकड़ों के अनुसार, कुल डीए स्कोर 45.58 फीसदी था। जो कि जून महीने में बढ़कर 46.24 फीसदी हो गया है। अब केंद्रीय कर्मचारियों को 46 फीसदी की दर से डीए का पेमेंट करना होगा। सरकार की ओर से इसका ऐलान सितंबर के महीने में हो सकता है।
1 जुलाई से लागू होगा डीए
नई दरों का ऐलान होने तक कर्मचारियों को 42 फीसदी की दर से भुगतान करना होगा। बहराल बाद में एरियर के साथ में पेमेंट किया जाएगा। बता दें डीए में हुए इजाफे का लाभ केंद्र सरकार को मिलेगा। जिनको 7वें वेतन आयोग के तहत वेतन मिल रहा है। जानकारी के अनुसार, कुल 1 करोड़ से अधिक कर्मचारी को सीधे इस इजाफे का लाभ दिया जाएगा। नई दरें 1 जुलाई 2023 से अमल में लाई जाएंगी।
इसे भी पढ़ें- पोस्ट ऑफिस की धांसू स्कीम, निवेश करने पर हर महीने मिलेंगे 5,000 रुपये, जानें पूरी डिटेल
सरकार साल में दो बार बढ़ाती है डीए
वहीं हर साल सरकार के द्वारा डीए में इजाफा किया जाता है। जिसकी मंजूरी फाइनेंश डिपार्टमेंट देता है। वहीं इसे लेकर मिनिस्ट्री की ओर से एआईसीपीआई को जोड़कर तय किया जाता है। 1 जनवरी और 1 जुलाई इसके लिए तारीख तय हैं। इसका ऐलान मार्च और सितंबर महीने में किया जाता है। केंद्रीय कर्मचारियों को इसका काफी दिनों से इंतजार है।