नई दिल्ली 7th Pay Commission DA Hike: देश में लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है। जिसके बाद चीजों की कीमतों भी इजाफा होता जा रहा है। महंगाई बढ़ने पर सरकार पर डीए को बढ़ाने का भी दबाव बढ़ रहा है। ऐसे में ये उम्मीद की जा रही है कि सरकार डीए में 3 फीसदी इजाफा कर 45 फीसदी कर सकती है। डीए के इजाफे में जल्द उम्मीद की जा रही है, जो कि 1 जुलाई 2023 से लागू मानी जाएगा।
दरअसल कंद्रीय कर्मचारियों का डीए साल में दो बार जनवरी और जुलाई में इजाफा किया है डीए में इजाफा करने की मात्रा श्रम विभाग के जारी AICPI इंडेक्स के आंकड़ें पर डिपेंट करता है। जो कि हर महीने जारी होता है लेकिन डीए के लिए हर छमाही में संशोधन किया जाता है। इस डेटा के आधार पर पहला इजाफा जनवरी में और दूसरा जुलाई में होता है।
इसे भी पढ़ें- अतीक अहमद शाइस्ता के दो नाबालिग बेटों को लेकर सरकार को लग गई फटकार, अब क्या होगा आगे.?
डीए हो जाएगा 45 फीसदी
जून के आंकडों पर गौर करें तो डीए में 3 फीसदी का इजाफा तय माना जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि सरकार रक्षा बंधन से दिवाली के बीच कभी भी DA की नई दरों में ऐलान कर सकती है। फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 42 फीसदी है, जो कि जनवरी से जून 2023 तक लागू है। अगला डीए इस जुलाई से दिसंबर 2023 के लिए लागू होना है। ये साल की दूसरा सबसे बड़ा इजाफा होगा।
इसे भी पढ़ें- ITR Refund: अभी तक नहींं मिली ITR Refund का रकम, फटाफट कर लें ये जरुरी काम
सितंबर में डीए में हो सकता है इजाफा
ऐसी उम्मीद की जा रही है कि सितंबर में डीए में 3 फीसदी का इजाफा हो सकता है, जिसके बाद कर्मचारियों का DA बढ़कर 45 फीसदी हो जाएगा इसे 1 जुलाई 2023 से लागू माना जाएगा। ऐसे में 2 महीने का एरियर भी दिया जाएगा। इससे 1 करोड़ कर्मचारी पेंशन धारोकं को लाभ होगा। इससे पहले मार्च महीनें में डीए बढ़ाकर 42 फीसदी किया गया था।