कमाई का मौका! सोलर एनर्जी प्लांट के ऐलान से सरपट दौड़ा इस कंपनी का शेयर, देखें डिटेल्स

Ajeet Singh

By

Ajeet Kumar

नई दिल्ली: ather industries share performance. देश में सोलर एनर्जी को लेकर ऐसे कई प्रोजेक्ट चल रहे हैं, जिससे केंद्र सरकार से लेकर राज सरकार है इन प्रोजेक्ट को खूब बढ़ावा दे रही हैं। अगर आप शेयर बाजार में एक एक्टिव निदेशक है तो आपके लिए यह खास खबर होने वाली है।आज हम आपके लिए ऐसी कंपनी के बारे में बताने जा रहे हैं जो सोलर इंडस्ट्री से जुड़ी हुई है। कंपनी का शेयर तेजी से उछाल मार रहा है, जिसके पीछे की वजह बहुत बड़ी सामने आई है।

हम यहां पर बात कर रहे हैं, सोलर इंडस्ट्री के क्षेत्र में काम कर रही एथर इंडस्ट्रीज (ather industries) के बारे में कंपनी के शेयर में लगातार तेजी देखी जा रही है। इसके पीछे की वजह एक बड़ी पॉजिटिव खबर सामने आई है। एथर इंडस्ट्रीज (ather industries) गुजरात के भरूच में  प्राइवेट इस्तेमाल के लिए 15 मेगावाट का एक सोलर एनर्जी प्लांट चालू करेगी। जिससे निवेशक कंपनी के शेयर में बढ़चढ़ कर दांव लगा रहे है।

एथर इंडस्ट्रीज ने दी ये बड़ी जानकारी

कंपनी ने हाल में बताया हैं, कि यह प्रोजेक्ट गुजरात के भरूच जिले में 60 एकड़ में लगाया जाएगा। जिसका संचालन अगले वित्त वर्ष के आरंभ में होने की संभावना है। वही इससे पहले कंपनी एथर इंडस्ट्रीज के पहले जुलाई, 2023 में भी निजी उपभोग के लिए 16 मेगावाट की एक सोलर एनर्जी प्रोजेक्ट शुरु कर चुकी है।

ये है एथर इंडस्ट्रीज कंपनी के शेयर का हाल

बीते करोबारी दिन बुधवार को एथर इंडस्ट्रीज के शेयर 875.65 रुपये पर बंद हुए थे। कंपनी के शेयर का ट्रेडिंग 890.20 रुपये तक डे हाई है। वही कंपनी के शेयर ने 2023 के जून महीने में 1,210.80 रुपये के 52 वीक हाई लगाया था। जानकारी के लिए आप को बता दें कि कंपनी का आईपीओ 24-26 मई, 2022 को लॉन्च हुआ था। इस कंपनी के आईपीओ का इश्यू प्राइस ₹610-642 प्रति शेयर था।

Ajeet Kumar के बारे में
Ajeet Singh
Ajeet Kumar छत्रपति शाहू जी महाराज युनिवर्सिटी कानपुर से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर करने के बाद मीडिया के क्षेत्र में कदम रखा, फर्स्ट न्यूज 24X7 में 6 महीने तक कटेंट राइटर बतौर काम किया। इसके बाद आवाज न्यूज ऐप में अपनी सेवाएं दी। मौजूदा समय में पिछले 3 साल से अधिक समय से टाइम्सबुल पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। यहां पर बिजनेस, निवेश जैसे बीट पर खबरें लिख रहा हुं। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App