नई दिल्ली Aadhaar Card Update: आधार सभी के लिए सबसे जरुरी दस्तावेज के रूप में है। काफी सारे ऐसे काम होती है जो कि बिना आधार कार्ड के करना मुश्किल होते हैं। जैसे रेल की टिकट खरीदने से लेकर सिम कार्ड एक्टिव कराने के लिए आधार कार्ड की आवश्कता पड़ती है। आधार हमारे बायोमैट्रिक डिटेल्स से लिंक होते हैं। इसके अलावा इसमें हमारे घर का पता, जन्म तिथि, पिता का नाम आदि शामिल होता है। ऐसे में आपको कोई भी जानकारी बदलने के लिए आधार को अपडेट करना होगा।
इसे भी पढ़ें- विराट कोहली नहीं बल्कि टीम इंडिया का ये बल्लेबाज़ एशिया कप में लगाएगा पाकिस्तानी गेंदबाज़ों की क्लास, आंकड़े देते हैं गवाही
जानकारी के लिए बता दें UIDAI ने आधार को अपडेट करने के लिए मुफ्त में सर्विस शुरु की है। ये सर्विस इस महीने के आखिर में खत्म हो जाएगी। बता दें वैसे तो आपको आधार अपडेट करने के लिए 50 रुपये का चार्ज देना होता है।
UIDAI ने जानकारी दी है कि जिन लोगों के आधार 10 साल से अपडेट नहीं हुए हैं तो उनको जल्द से जल्द अपना आधार अपडेट करा लेंना है। अगर अपडेट नहीं कराते हैं तो आने वाले समय में सरकार की तरफ से मिलने वाली सभी सुविधाओं से वंचित रह जाएंगे। इसके साथ में काफी परेशानियों को भी झेलना पड़ सकता है।
कब तक मुफ्त करा सकते हैं अपडेट
UIDAI ने कहा कि कोई भी आधार यूजर्स 14 सितंबर तक ही मुफ्त में आधार को अपडेट करा सकता है। UIDAI नेे इसको लेकर कहा कि यूजर्स केवल ऑनलाइन ही आधार को मुफ्त में अपडेट करा सकते हैं। अगर वह आधार केंद्र जाकर इसे अपडेट करते हैं तो उनको 50 रुपये का भुगतान करना होगा।
आधार अपडेट कैसे करें
- इसके लिए आपको सबसे पहले https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर लॉगइन करना होगा।
- इसके बाद आपको सभी दस्तावेजों के ऑप्शन को सिलेंक्ट करना है यहां पर आपको आधार डिटेल्स दिखानी होगी।
- अब अपने सभी दस्तावेजों को वेरिफाई करें और लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद ड्रॉपडाउन लिस्ट से प्रूफऑफ आइडेंटिटी और प्रूफ ऑफ एड्रेस के दस्तावेजों को सिलेंक्ट करना है।
- अब आपको अपने नए दस्तावेजों को अपलोड करना है।
- सारे डॉक्यूमेंट्स को अपडेट करने के बाद UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर मौजूद होंगे।