नई दिल्लीः नवंबर का महीना आधे से ज्यादा बीत चुका है, जिसमें तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। तापमान में गिरावट भले ही देखने को मिल रही है, लेकिन केंद्रीय कर्मचारियों की जेब का पारा चढ़ने जा रहा है। मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनधारियों के लिए एक बार फिर खजाने का पिटारा खोलने जा रही है, जिसे लेकर हर किसी के चेहरे पर रौनक दिखाई दे रही है। केंद्र सरकार नए साल से पहले केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में करीब 4 फीसदी की बढ़ोतरी करने जा रही है, जिसका औपचारिक ऐलान होना बाकी है। सरकार 4 फीसदी डीए पर मुहर लगाती है तो यह बढ़कर 42 फीसदी हो जाएगा। वर्तमान में कर्मचारियों को 38 प्रतितश डीए का लाभ मिल रहा है। वैसे सरकार ने अभी आधिकारिक तौर पर तो डीए को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन मीडिया की खबरों में यह बड़ा दावा किया जा रहा है।
- जानिए कितने बढ़ेगी सैलरी
मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों के डीए में 4 फीसदी का ऐलान मार्च तक करने की संभावना जताई जा रही है। जनवरी 2023 से बढ़ा हुआ डीए लागू माना जाएगा, जिसके बाद आपकी सैलरी में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। मिनिमम बेसिक सैलरी पर कुल 720 रुपए प्रति महीने की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। अधिकतम सैलरी रेंज के लिए 2276 रुपए प्रति महीना बढ़ने की उम्मीद है।
- जानिए हर महीना कितनी बढ़ेगी सैलरी
केंद्रीय कर्मचारियो की हर महीना बेसिक सैलरी 56900 रुपये
नया महंगाई भत्ता (42%) 23898 रुपये/महीने
अबतक महंगाई भत्ता मिलता है (38%) 21622 रुपये/महीने
कितना डीए कितना बढ़ा 23898-21622 = 2276 रुपये/महीने
हर साल सैलरी में बढ़ोतरी 2276X12= 27312 रुपये
जानकारी के लिए बता दें कि मोदी सरकार कुछ दिन पहले ही डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर कर्मचारियों और पेंशनधारकों को बड़ी सौगात देने का काम किया था। इसके बाद सैलरी में बंपर बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। अब फिर सरकार जल्द ही डीए बढ़ाने का फैसला लेने जा रही है।