नई दिल्लीः केंद्रीय कर्मचारियों को एक नहीं बल्कि दो बड़े गिफ्ट मिलने जा रहे हैं, जिसकी चर्चा तेजी से जोर पकड़ रही है। सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी के साथ-साथ फिटमेंट फैक्टर में इजाफा कर सकती है, जिसकी वजह से यह साल महत्वपूर्ण साबित होने वाला है। सरकार की ओर से डीए में 4 प्रतिशत का इजाफा होगा, जिसके बाद बेसिक सैलरी में बंपर बढ़ोतरी होना संभव है।
इसके अलावा फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी होगी, जो कर्मचारियों के लिए किसी बड़ी सौगात से कम नहीं है। वैसे सरकार की ओर से आधिकारिक तौर पर तो ऐसा कोई ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन मीडिया की खबरों में जल्द का बड़ा दावा किया जा रहा है, जजो किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
फिटमेंट फैक्टर में होगी इतनी बढ़ोतरी
केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर में तगड़ी बढ़ोतरी कर सकती है, जो लोगों का दिल जीतने के लिए काफी है। माना जा रहा है कि सरकार फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाकर 2.6 गुना से 3 गुना कर सकती है, जिसके बाद बेसिक सैलरी चीते की तरह छलांग लगाएगी। बेसिक सैलरी में मिनिमम 8,000 रुपये की बढ़ोतरी होगी।
इस हिसाब से कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी 18 हजार से सीधे 26,000 रुपये होना तय मानी जा रही है। सालाना सैलरी में बढ़ोतरी की बात करें तो करीब 96,000 रुपये का इजाफा होगा, जो हर किसी का दिल जीतने के लिए काफी है। इसका कई लाख कर्मचारियों को फायदा देखने को मिलेगा। सरकार अब जल्द ही इस पर मुहर लगा सकती हैं।
डीए में होगी इतनी बढ़ोतरी
केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में करीब 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है, जिसकी चर्चा तेजी से चल रही है। इसके बाद डीए बढ़कर 42 से सीधे 46 फीसदी हो जाएगा, जिससे बेसिक सैलरी में रिकॉर्डतोड़ इजाफा होना संभव माना जा रहा है। वैसे वर्तमान में 42 प्रतिशत डीए का लाभ मिल रहा है। अब अगर डीए बढ़ाया जाता है तो उसकी दरें 1 जुलाई से लागू की जाएंगी।