नई दिल्लीः मोदी सरकार अब देश के करीब 1 करोड़ कर्मचारियों और पेंशनधारियों को अनोखी सौगात देने का मन बना चुकी है, जिसकी घोषणा किसी भी दिन की जा सकती है। सरकार अब जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों को डीए की सौगात देने जा रही है।
माना जा रहा है कि सरकार इस बार करीब 4 प्रतिशत डीए का ऐलान करने वाली है, जिसके अलावा फिटमेंट फैक्टर पर भी खुशखबरी मिल सकती है। अगर ऐसा होता है तो फिर यह किसी बड़ी सौगात से कम नहीं होगी। मानसूनी सीजन कर्मचारियों के लिए अंधे की लाठी साबित होगा। वैसे मोदी सरकार ने आधिकारिक तौर पर तो ऐसा कोई अपडेट नहीं दिया है, लेकिन मीडिया की रिपोर्ट्स में लगातार दावा किया जा रहा है।
फिटमेंट फैक्टर में होगी तगड़ी बढ़ोतरी
केंद्र सरकार जल्द ही फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी करने की घोषणा करने जा रही है, जिसकी चर्चा तेजी से चल रही है। सरकार फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाकर 2.60 गुना से 3 गुना किया जाने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो फिर यह साल किसी बड़ी जड़ी बूटी से कम नहीं होगा। इससे केंद्रीय कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में रिकॉर्डतोड़ इजाफा होगा।
कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 18,000 से सीधे 26 हजार रुपये हो जाएगी। इस हिसाब से कर्मचारियों की सैलरी में 8,000 रुपये का इजाफा होना तय माना जा रहा है। इससे पहले फिटमेंट फैकट्र साल 2016 में लागू किया गया था। 7 साल से किसी भी फिटमेंट फैक्टर का लाभ नहीं मिला है, जिस पर सरकार विचार कर रही है।
डीए हो जाएगा इतने फीसदी
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के डीए में 4 फीसदी का इजाफा होना तय माना जा रहा है। इसके बाद कर्मचारियों का डीए बढ़कर 42 फीसदी से 46 प्रतिशत हो जाएगा, जिसके बाद सैलरी में ठीक ठाक इजाफा होना तय है। चर्चा है कि सरकार जुलाई महीने में यह बड़ी घोषणा कर सकती है। जानकारी के लिए बता दें कि सरकार सालाना डीए में दो बार इजाफा करती है, जिसके दरें जनवरी और जुलाई से लागू होती हैं।