नई दिल्लीः मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अब खजाने का पिटारा खोलने जा रही है, जिसकी चर्चा तेजी से चल रही है। माना जा रहा है कि मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बड़ा ऐलान कर सकती है, जिससे डीए बढ़ोतरी के साथ रुका पैसा भी दिया जा सकता है।
सरकार डीए में करीब 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर कर्मचारियों को बड़ी सौगात देना चाहती है। इतना ही नहीं बकाया 18 महीने का डीए एरियर का पैसा भी खाते में ट्रांसफर किया जा सकता है, जिसकी चर्चा तेजी से चल रही है।
अगर सरकार की ओर से ऐसा किया जाता है तो इससे कर्मचारियों को बंपर फायदा होने जा रही है, जिससे हर कोई मालामाल हो जाएगा। सरकार की ओर से अभी तारीख को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन चर्चा है कि 15 मार्च तक इन दोनों फैसलों पर अंतिम मुहर लग सकती है।
कर्मचारियों का डीए बढ़कर हो जाएगा इतने फीसदी
केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के डीए में कीरब 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान करने जा रही है, जिसके बाद सैलरी में बंपर बढ़ोतरी होना संभव मानी जा रही है। इसके बाद डीए बढ़कर 42 प्रतिशत हो जाएगा।
वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों को 38 फीसदी डीए का लाभ मिल रहा है। वैसे सरकार कर्मचारियों के डीए में सालाना दो बार बढ़ोतरी करती है, जिसकी दरें जनवरी और जुलाई से लागू मानी जाती है। अब जो डीए में ऐलान होगा, उसकी दरें जनवरी से लागू मानी जाएंगी।
खाते में जल्द आएगा डीए एरियर का पैसा
केंद्रीय कर्मचारियों के खाते में बकाया 18 महीने का डीए एरियर का पैसा जल्द ही खाते में जाने जा रही है, जिसकी चर्चा तेजी से चल रही है। दरअसल मोदी सरकार ने जनवरी 2020 से जून 2021 तक का डीए एरियर का पैसा खाते में नहीं डाला है, जिसके आने का इंतजार लगो बेसब्री से कर रहे हैं। यह इंतजार खत्म होने जा रहा है। इससे उच्च श्रेणी के कर्मचारियों को करीब 2 लाख 18 हजार रुपये खाते में डाले जाएंगे।