नई दिल्लीः सरकार केंद्रीय कर्मियों और पेंशनर्स के लिए खजाने की पिटारा खोलने जा रही है, जिससे बंपर फायदा देखने को मिलेगा। केंद्रीय कर्मचारियों का अटका पड़ा 18 महीने का डीए एरियर का पैसा खाते में आने वाला है जिसकी चर्चा तेजी से चल रही है।
इसके अलावा सरकार लंबे समय बाद अब फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने पर भी गुड न्यूज दे सकती है, जो हर किसी का दिल जीतने के लिए काफी है। अगर यह दोनों ऐलान सरकार की ओर से किए गए तो फिर यह साल किसी बूस्टर डोज की तरह होगा, जो हर किस को तगड़ी आर्थिक सहायता प्रदान करेगा।
दूसरी ओर सरकार ने आधिकारिक रूप से डीए एरियर का अटका पड़ा पैसा और फिटमेंट फैक्टर पर कुछ नहीं कहा है, लेकिन मीडिया की खबरों में जल्द का दावा किया जा रहा है सरकार लोकसभा चुनाव से पहले अमलीजामा पहना सकती है।
जानिए कितने महीने का आएगा डीए एरियर
केंद्र सरकार कर्मचारियों का अटका पड़ा डीए एरियर का पैसा अकाउंट में जल्द भेजा सकता है, जिसकी चर्चा तेजी से चल रही है। कर्मचारियों को 18 महीने का डीए एरियर का पैसा मिलेगा, जिसकी मांग काफी दिनों की जा रही है।
इसका फायदा करीब एक करोड़ कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को होगा। आप सोच रहे होंगे कि कर्मचारियों के खाते में कितनी रकम आएगी, जिसे जानकर आपका दिल भी खुश हो जाएगा। वैसे भी मोदी सरकार की तरफ से कोरोना वायरस संक्रमण महामारी में जनवरी 2020 से जनू 2021 तक यानी 18 महीने का डीए एरियर का पैसा रोक लिया था।
कर्मचारी संगठन उसी समय से लगातार मांग करते आ रहे हैं। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए माना जा रहा है कि सरकार कर्मचारियों को रिझाने के लिए डीए एरियर का पैसा अकाउंट में डाल सकती है।
फिटमेंट फैक्टर में होगा तगड़ा इजाफा
कर्मचारियों को काफी साल बाद फिटमेंट फैक्टर पर गुड न्यूज मिलने के कयास लगाए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि सरकार फिटमेंट फैक्टर में 2.60 गुना से 3.0 गुना कर सकती है जो हर किसी का दिल जीतने के लिए काफी होगा। इससे केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में ठीक ठाक इजाफा होगा, जो महंगाई में किसी अंधे की लाठी साबित होगा। इसका लाभ भी कई लाख परिवारों को मिलेगा।