नई दिल्लीः केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को काफी दिनों से डीए एरियर का पैसा मिलने का इंतजार है, लेकिन अभी कोई उम्मीद नहीं दिखाई दे रही है। माना जा रहा है कि सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के बकाया 18 महीने के डीए एरियर की रकम को आगे तक के लिए टाल सकती है, जिसकी चर्चा भी रही है।
सरकार ने आधिकारित तौर पर तो ऐसा कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन मीडिया की खबरों में यह बड़ा दावा किया जा रहा है। अगर ऐसा होता है तो करीब एक करोड़ कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को यह किसी बड़े झटके से कम नहीं होगी। पहले उम्मीद थी कि सरकार जल्द होली तक डीए एरियर का पैसा खाते में डाल सकती है, लेकिन अब इसकी कती भी गुंजाइश नहीं है।
सरकार ने नहीं इतने इतने महीने का डीए एरियर
आपाको जानकर हैरानी होगी कि मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्माचरियों का 18 महीने का डीए एरियर का पैसा अभी खाते में ट्रांसफर नहीं किया है। दरअसल जनवरी 2020 से जून 2021 तक का डीए एरियर का पैसा खाते में ट्रांसफर नहीं किया है, जिसकी मांग भी तेजी से चल रही है। सरकार ने इसका कारण कोरोना वायरल संक्रमण बताया था।
अब काफी लंबे समय से केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनधारियों के संगठन इसकी मांग करते रहे हैं। सरकार की ओर से आश्वासन तो मिले, लेकिन पक्की मुहर लगने का इंतजार सभी को है। अगर सरकार की ओर से डीए एरियर का पैसा दिया जाता है तो फिर उच्च श्रेणी के कर्मचारियों को करीब 2 लाख रुपये से ज्यादा का फायदा होगा।
जल्द सकता है यह ऐलान
मोदी सरकार जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों के लिए डीए बढ़ाने का ऐलान कर सकती है, जिससे सैलरी में बंपर बढ़ोतरी होना संभव माना जा रहा है। माना जा जा रहा है कि सरकार डीए में करीब 4 फीसदी की बढ़ोतरी करेगी। इसके बाद डीए बढ़कर 42 प्रतिशत हो जाएगा। वैसे वर्तमान में कर्मचारियों में 38 प्रतिशत डीए का फायदा मिल रहा है।