नई दिल्ली: सितंबर महीना केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्व साबित होने जा रहा है, क्योंकि मोदी सरकार एक साथ दो बड़ी सौगात देने पर विचार कर ही है। सरकार की तरफ से केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (डीए)बढ़ाने के साथ-साथ फिटमेंट फैक्टर को लेकर भी कुछ बड़ा अपडेट दे सकती है।
अगर ऐसा होता है तो यह महीना बहुत शगुन वाला साबित होगा। चर्चा है कि केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में करीब 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी, जिससे बेसिक सैलरी ठीक ठाक छलांग लगा देगी। काफी दिनों से फिटमेंट फैक्टर की मांग कर रहे कर्मचारियों को भी अब खुशखबरी मिलने की आशंका जताई गई है। सरकार ने वैसे अभी आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है, लेकिन तमाम मीडिया की खबरों में यह दावा किया जा रहा है।
डीए में होगी बढ़ोतरी
मोदी सरकार आम चुनावों को देखते हुए जल्द ही डीए में इजाफा कर सकती है। कहा जा रहा है कि इस बार डीए में करीब 4 प्रतिशत तक इजाफा कर सकती है, जो बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा। इससे केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में बंपर इजाफा दर्ज किया जाएगा। वर्तमान में कर्मचारियों को 42 प्रतिशत डीए का फायदा मिल रहा है।
दूसरी तरफ अगर डीए में अब 4 फीसदी का इजाफा होता है तो इसकी दरें 1 जुलाई से प्रभावी मानी जाएंगी। सातवें वेतन आयोग नियमानुसार, सालाना डीए में 2 बार इजाफा किया जाता है, जिसकी दरें 1 जनवरी और एक जुलाई से लागू की जाती हैं। मार्च 2023 में डीए 4 फीसदी बढ़ाया गया था, जिसकी दरें 1 जनवरी से प्रभावी की गई थीं। इसके बाद से कर्मचारी अगली डीए बढ़ोतरी का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
फिटमेंट फैक्टर पर मिल सकता है बड़ा अपडेट
केंद्र सरकार कर्मचारियों को फिटमेंट पर भी बड़ा अपडेट दे सकती हैं। केंद्रीय कर्मचारी काफी दिनों से फिटमेंट फैक्टर बढ़ोतरी की मांग कर रही हैं। चर्चा है कि इसे बढ़ाकर 2.60 गुना से 3.0 गुना किया जा सकता है। अगर ऐसा होगा तो फिर न्यूनमत बेसिक सैलरी में भी कई हजार का इजाफा होना संभव माना जा रहा है।