नई दिल्लीः देशभर के अधिकतर हिस्सों में मानसूनी बारिश अब दस्तक देने जा रही है, जिसके बाद किसानों की प्यासी फसलें भी पानी से लबालब हो जाएंगी। आसमान से किसानों को राहत तो दूसरी तरफ केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार बड़ी सौगात देने जा रही है, जिसकी चर्चा तेजी से चल रही है।
माना जा रहा है कि सरकार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में बढ़तोतरी के साथ अटकी पड़ी डीए एरियर की तीनों किस्तों को एक साथ ट्रांसफर करने वाली है। बदले मौसम के मिजाज में केंद्रीय कर्मचारियों के लिए यह राशि किसी बड़ी सौगात से कम नहीं होगी। सरकार ने डीए बढ़ाने की तारीख का तो ऐलान आधिकारिक तौर पर नहीं किया है, लेकिन मीडिया की खबरों में 15 जुलाई 20023 तक दावा किया जा रहा है।
डीए बढ़कर हो जाएगा इतने फीसदी
मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 4 फीसदी का इजाफा करने जा रही है, जिसके बाद यह बढ़कर 46 प्रतिशत हो जाएगा। इससे केंद्रीय कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में बंपर बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। वैसे वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 42 प्रतिशत डीए का लाब मिल रहा है।
भीषण गर्मी और बादलों की चहल-पहल के बीच डीए बढ़ाया जाता है तो फिर यह किसी वरदान से कम नहीं होगा। सातवें वेतन आयोग के मुताबिक, कर्मचारियों का डीए साल में दो बार बढ़ाया जाता है। इसकी दरें जनवरी व जुलाई से प्रभावी मानी जाती हैं। अगर डीए अब बढ़ाया जाता है तो इसका फायदा 1 जुलाई से मिलना शुरू हो जाएगा।
डीए एरियर पर बड़ा अपडेट
केंद्र सरकार कर्मचारियों को डीए एरियर पर बड़ा अपडेट देने जा रही है, जिससे तगड़ा लाभ होना संभव माना जा रहा है। सरकर अब जल्द ही अटका पड़ा 18 महीने का डीए एरियर का पैसा खाते में डाले जा रही है। दरअसल, सरकार ने कोरोना काल 1 जनवरी 2020 से 30 जून 2021 तक डीए एरियर नहीं भेजा था, जिसकी मांग कर्मचारी संगठन लगातार कर रहे हैं। इस पर अब मुहर लग सकती है।