नई दिल्लीः आपके घर परिवार में कोई सदस्य केंद्रीय कर्मचारी है तो फिर एक बार किस्त जागने जा रही है, जिसे लेकर हर किसी के चेहरे पर रौनक दिखाई दे रही है। मोदी सरकार अब जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों के डीए को लेकर बड़ा फैसला लेने जा रही है, जिससे सैलरी में बंपर बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
सरकार केद्रीय कर्मचारियों के डीए में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर सकती है, जो एक वरदान से कम नहीं होगी। कुछ दिन पहले ही सरकार ने डीए में बढ़ोतरी की थी, जिसके बाद आब साल 2023 के लिए यह बढ़ाया जाएगा। डीए में अगर 4 फीसदी की बढ़ोतरी होती है तो फिर डीए 42 फीसदी हो जाएगा, जो वर्तमान में 38 प्रतिशत मिल रहा है। वैसे सरकार ने अभी आधिकारिक तौर पर यह जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक यह बड़ा दावा किया जा रहा है।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
- फिटमेंट फैक्टर पर सरकार लेने जा रही चौंकाने वाला फैसला
डीए के अलावा भी केंद्र सरकार कर्मचारियों को एक बड़ी राहत देने की तैयारी में है। सरकार फिटमेंट फैक्टर फैसले पर फिर से विचार कर सकती है। केंद्रिय कर्मचारियों की यूनियन काफी दिनों से फिटमेंट फैक्टर की मांग कर रहे हैं, जिसपर अब मुहर लगनी तय मानी जा रही है। केंद्रीय कर्मचारी फिटमेंट फैक्टर को 2.57 गुना से बढ़ाकर 3.68 गुना करने की मांग करते आ रहे हैं। सरकार आधिकारिक ऐलान किसी भी दिन कर सकती है।
- अभी मिल रहा इतना फिटमेंट फैक्टर
वर्तमान में फिटमेंट फैक्टर के आधार पर केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी 18000 रुपये है। फिटमेंट फैक्टर अभी 2.57 गुना निर्धारित किया गया है। केंद्रीय कर्मचारी लंबे समय से बढ़ाकर 3.68 गुना करने की मांग करते रहे हैं। इससे न्यूनत्तम सैलेरी 26,000 रुपये हो जाएगी। फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाकर 3 गुना किया जाता है तो कर्मचारियों की सैलरी में भारी बढ़ोतरी तय मानी जा रही है। केंद्रीय कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है, तो भत्तों को छोड़कर उसकी सैलरी 18,000 X 2.57= 46260 रुपये होती है।