नई दिल्ली: रक्षाबंधन का त्योहार बीत चुका है, जिसके बाद अब जन्माष्टमी और फिर नवरात्र जैसे पावन दिन आने हैं। सितंबर का महीना केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों के लिए बहुत ही शगुन वाला होना जा रहा है। केंद्र की मोदी सरकार की ओर से केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनधारियों के डीए में इजाफा करने जा रही है, जिसकी चर्चा तेजी से चल रही है।
माना जा रहा है कि सरकार इस महीने केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में करीब 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है। अगर ऐसा हुआ तो फिर कर्मचारियों को महंगाई से लड़ने में बहुत राहत प्रदान होगी, जिसे जानना आपके लिए बहुत ही जरूरी है। सरकार ने डीए बढ़ोतरी पर कुछ नहीं कहा है, लेकिन मीडिया की रिपोर्ट्स में जल्द का दावा किया जा रहा है।
जल्द दी जाएगी मंजूरी
केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते(डीए) का गिफ्ट जल्द दिया जाना तय माना जा रहा है। सातवें वेतन आयोग के नियमानुसार केंद्रीय कर्मचारियों का डीए सालाना दो बार बढ़ाया जाता रहा है। वहीं, जनवरी 2023 से जून 2023 के AICPI इंडेक्स के नंबर्स पर लगभग डीए निर्धारित किया जा चुका है। सरकार ने इसका औपचारिक तौर पर कोई ऐलान नहीं किया है।
मोदी सरकार की ओर से जल्द ही इसे मंजूरी देने का काम किया जा सकता है। चर्चा तो यहां तक भी है कि 27 सितंबर 2023 को होने वाली कैबिनेट की बैठक में इसे मंजूरी देने काम किया जा सकता है। जानकारी के लिए बता दें कि जनवरी 2023 से कर्मचारियों को 42 फीसदी DA का लाभ मिल रहा है। अब इसमें 4 प्रतिशत डीए बढ़ने के बाद 46 फीसदी तय कर दिया जाएगा। न्यूनतम बेसिक सैलरी में कितना इजाफा होगा आपको यह कैलकुलेशन नीचे समझना होगा।
न्यूनतम बेसिक सैलरी पर होगा इतना इजाफा
केंद्रीय कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में कितना इजाफा होगा यह कैलकुलेशन आपको बारीकि से समझना होगा। कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है नया महंगाई भत्ता 46 फीसदी कर दिए जाने के बाद सालाना 8280रुपये की बढ़ोतरी होना तय माना जा रहा है, जो राशि महंगाई में किसी बूस्टर डोज की तरह काम करेगी।