नई दिल्लीः केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों की अब मौज आने वाली है, क्योंकि सरकार अब एक नहीं बल्कि दो बड़े गिफ्ट देने की तैयारी कर रही है। सरकार जल्द ही किसी भी दिन महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के अलावा डीए एरियर का पैसा ट्रांसफर करने पर चौंकाने वाला फैसला ले सकती है, जिसकी चर्चा तेजी से चल रही है।
सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में करीब 4 फीसदी का इजाफा कर सकती है, जिसका फायदा करीब 1 करोड़ कर्मचारियों और पेंशनधारकों को होना संभव माना जा रहा है। इसके अलावा सरकार 18 महीने का अटका पड़ा डीए एरियर का पैसा खाते में डालने वाली है, जो हर किसी का दिल जीत रही है। सरकार ने वैसे अभी आधिकारिक तौर पर तो कोई ऐसी घोषणा नहीं की है, लेकिन मीडिया की खबरों में बड़ा दावा किया जा रहा है।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में होगी इतनी बढ़ोतरी
केंद्र की मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों के डीए में करीब 4 फीसदी का इजाफा होना संभव माना जा रहा है। इसके बाद डीए बढ़कर 46 प्रतिशत हो जाएगा, जिससे बेसिक सैलरी में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी होना संभव माना जा रहा है। वैसे वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों को और पेंशनभोगियों को 42 प्रतिशत डीए का फायदा मिल रहा है, जिसकी दरें अब फिर बढ़ सकती हैं।
वैसे भी जानकर हैरानी होगी कि सरकार सालाना डीए में 2 बार इजाफा करती है, जिसकी दरें जनवरी और जुलाई से लागू की जाती हैं। अगर अब डीए बढ़ाया जाता है तो उसकी दरें एक जुलाई 2023 से लागू की जाएंगी, जो हर किसी का दिल जीतने के लिए काफी है।
डीए एरियर पर आया चौंकाने वाला अपडेट
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों को अब अटका पड़ा डीए एरियर का पैसा मिलने जा रहे है, जिससे कर्मचारियों की मौज आने बिल्कुल तय है। सरकार अगर 18 महीने का डीए एरियर का पैसा खाते में डालती है तो फिर लेवल प्रथम के कर्मचारियों को करीब 2 लाख 18 हजार रुपये का फायदा मिलना संभव माना जा रहा है। यह डीए एरियर का पैसा जनवरी 2020 से जून 2021 तक का दिया जाना संभव माना जा रहा है।