नई दिल्ली : इलियाना डिक्रूज (Ileana D’cruz) इन दिनों अपनी प्रेगनेंसी की खबरों के चलते खूब सुर्खियां हासिल कर रही हैं। वह हर कुछ दिन में अपने बेबी बम्प की नई तस्वीर शेयर करके अपने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लेती है। इसी बीच जबसे उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर के बारे में खुलासा किया है तभी से हर कोई दुनिया में आने वाले बच्चे के पिता के बारे में जानने को बेकरार है।
अब अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज (Ileana D’cruz) ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बेबीमून की कुछ तस्वीरें शहर की हैं। इन तस्वीरों में उनके बॉयफ्रेंड का हाथ साफ नजर आ रहा है। वही लोगों की नजरें अभिनेत्री के हाथ में पहनी हुई रिंग पर अटक गई है। बॉलीवुड अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज (Ileana D’cruz) ने शुक्रवार के दिन अपने स्टाग्राम स्टोरीज पर अपने बेबीमून की कुछ तस्वीर दिखाइ है।
इन तस्वीरों में पहली तस्वीर बेबीमून डेस्टिनेशन की दिख रही है। वही उनकी दूसरी तस्वीर अभिनेत्री की डेट नाइट की लग रही है। यह एक ग्रेस्केल तस्वीर थी जिसे उन्होंने कैप्शन दिया था। ”मैं अकेली रहना चाहती हूं अकेले तुम्हारे साथ.. क्या इसका कोई मतलब है?” इसके साथ ही उनकी एक अन्य तस्वीर में वह किसी का हाथ थामे हुए नजर आ रही है। लोगों का मानना है कि यह उनके बॉयफ्रेंड है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, ‘रोमांस का मेरा विचार स्पष्ट रूप से उसे शांति से खाने नहीं दे सकता। ‘ इसके साथ ही अभिनेत्री ने एक स्वीट की तस्वीर भी शेयर की है।
आपको बता दें कि इस साल के अप्रैल में अभिनेत्री उसने अपनी प्रेगनेंसी का ऐलान किया था। उन तस्वीरों को शेयर करने के साथ अभिनेत्री ने लिखा जल्द आ रहा है, ‘मेरी नन्ही जान आप से मिलने का इंतजार नहीं कर सकती ‘ अपने इस ऐलान के बाद से ही अभिनेत्री लगातार अपने बेबी बंप की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
जिस पर उनके तमाम फैंस प्यार लुटाने से नहीं कतराते। अभिनेत्री के काम के बारे में बात करें तो अभिनेत्री को आखरी बार बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन के साथ बिग बुल में देखा गया था। वहीं उन्होंने रणदीप हुड्डा के साथ अनफेयर एंड लवली भी साइन की है। हालांकि इन दिनों अभिनेत्री अपने प्रेगनेंसी पीरियड का मजा ले रही है।