नई दिल्लीः यह साल केंद्रीय क्रमचारियों के लिए बहुत ही वरदान साबित होने जा रहा है, जिसकी चर्चा खूब हो रही है। माना जा रहा है कि मोदी सरकार इस बार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के डीए में बढ़ोतरी के साथ फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा गिफ्ट देने जा रही है। इससे सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी होना संभव माना जा रहा है।
सरकार इस बार केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में करीब 4 फीसदी डीए बढ़ाने का ऐलान कर सकती है, जिसके बाद बेसिक सैलरी ठीक ठीक बढ़ेगी। इसका फायदा करीब 1 करोड़ लोगों को होना तय है। सरकार ने आधिकारिक तौर पर तो कोई ऐसा ऐलान नहीं किया है, लेकिन मीडिया की खबरों में जल्द का बड़ा दावा किया जा रहा है।
डीए में होगी इतनी बढ़ोतरी
केंद्र की मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के डीए में करीब 4 प्रतिशत का इजाफा करेगी, जिसके बाद यह बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा। इससे कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी होना संभव है, जो किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है। मौजूदा समय में कर्मचारियों को 42 फीसदी डीए का फायदा मिल रहा है, जो हर किसी के चेहरे के लिए खुशी बना है।
अगर अब डीए बढ़ाया जाता है तो उसकी दरें एक जलाई 2023 से प्रभावी मानी जाएंगी। इससे पहले यानि मार्च में जो डीए बढ़ाया गया था उसकी दरें 1 जुलाई 2023 से लागू की गईं। सरकार वैसे भी प्रति वर्ष दो बार डीए में इजाफा करती है, जिसकी दरें जनवरी और जुलाई से लागू की जाती हैं।
फिटमेंट फैक्टर में होगा तगड़ा इजाफा
केंद्रीय कर्मचारियों को काफी समय बाद अब फिटमेंट फैक्टर की भी सौगात मिल सकती है, क्योंकि इस बात की चर्चा काफी दिनों से चल रही है। माना जा रहा है कि सरकार फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाकर 3 गुना कर सकता है। वर्तमान में यह 2.60 गुना फिटमेंट फैक्टर का फायदा मिल रहा है, जो हर किसी के चेहरे पर खुशी की वजह बना है।