नई दिल्लीः मोदी सरकार एक बार फिर जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए खजाने का पिटारा खोलने जा रही है, जिससे हर कोई मालामाल होने का ख्वाब पूरा कर सकता है। माना जा रहा है कि केंद्र सरकार जल्द ही कर्मचारियों को डीए में बढ़ोतरी का तगड़ा गिफ्ट देने जा रही है, जो हर किसी के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा।
सरकार इस बीर डीए में करीब 8 फीसदी का इजाफा करेगी, जिसके बाद बेसिक सैलरी में छप्परफाड़ बढ़ोतरी होना संभव माना जा रहा है। अगर ऐसा होता है तो फिर कर्मचारियों के लिए यह किसी बूस्टर डोज से कम नहीं होगा, जो आपके लिए बहुत ही जरूरी है। सरकार ने डीए बढ़ाने की तारीख का ऐलान तो अभी आधिकारिक तौर पर नहीं किया है, लेकिन मीडिया की खबरों में बड़ा दावा किया जा रहा है।
डीए बढ़कर हो जाएगा इतने फीसदी
अगर मोदी सरकार द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाती है तो 50 फीसदी हो जाएगा। इसके बाद कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी होना संभव है। वैसे वर्तमान में कर्मचारियों का डीए 42 प्रतिशत है। 8 फीसदी की बढ़ोतरी के हिसाब से कर्मचारियों की लॉटरी लगना बिल्कुल तय माना जा रहा है।
इससे वेतन में प्रति महीने 9000 रुपये की बढ़ोतरी होना तय माना जा रहा है। सरकार की ओर से साल में 2 बार डीए में बढो़तरी की जाती है। आखिरी बार 4 मार्च 2024 को डीए में 4 फीसदी का इजाफा किया गया है। इसकी दरें 1 जनवरी 2023 से लागू भी कर दी गई हैं। अब जो महंगाई भत्ता बढ़ेगा उसकी दरें 1 जुलाई 2023 से लागू कर दी जाएंगी।
जानिए कब शून्य घोषित होगा डीए
जानकारी के लिए बता दें कि सातवें वेतन आयोग के नियमानुसार डीए जब 50 प्रतिशत हो जाएगा तो इसके बाद शून्य घोषित कर दिया जाएाग। वहीं, 50 प्रतिशत डीए के मुताबिक, जो पैसा भत्ते के रूप में कर्मचारियों को मिल रहा होगा, उसे बेसिक सैलरी यानि न्यूनतम सैलरी में सम्मिलित किया जाएगा। किसी केंद्रीय कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18000 रुपये है तो उसे 50 प्रतिशत DA का 9000 रुपये दिए जाएंगे।