नई दिल्लीः दुनियाभर में आज क्रिसमस डे मनाया जा रहा है, जिसे लेकर हर जगह लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। अब ठीक पांच दिन बाद नया साल नई उम्मीदों का आईना लेकर आने वाला है। हर कोई नए साल को लेकर उत्साहित हैं कि सरकार की ओर से कोई बड़ा ऐलान हो। फिर भी अगर आपके घर परिवार में कोई केंद्रीय कर्मचारी है तो फिर यह खबर आपके लिए ध्यान देने की जरूरत है।
सरकार एक अनोखा ऐलान करने जा रही है, जिसकी चर्चा विभागीय स्तर पर खूब देखने को मिल रही है। माना जा रहा है कि सरकार जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में बंपर बढ़ोतरी करने जा रही है। चर्चा है कि सरकार डीए में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी करेगी, जिससे कर्मचारियों की सैलरी में बंपर इजाफा देखने को मिलेगा। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2022 से लागू मानी जाएगी। सरकार ने अभी आधिकारिक तौर पर तो यह फैसला नहीं लिया है, लेकिन मीडिया की रिपोर्ट में बड़ा दावा किया जा रहा है।
- कुछ दिन पहले भी बढ़ाया गया था डीए
मोदी सरकार ने कुछ महीने पहले केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर के डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की थी, जिसके बाद यह बढ़कर 34 से 38 फीसदी हो गया था। डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी से सैलरी में इजाफा दर्ज किया गया था। एक बार फिर अब अब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 62 लाख पेंशनर्स के लिए डीए में इजाफा होने जा रहा है।
- यहां बढ़ा दिया या डीए
जानकारी के लिए बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों को अभी 38 प्रतिशत डीए का लाभ मिल रहा है। सरकार के अलावा कई राज्य सरकारों ने भी डीए में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इनमें झारखंड, छत्तीसगढ़, हरियाणा, यूपी, कर्नाटक, पंजाब, असम आदि शामिल किए गए हैं। अब इसी कड़ी में मेघालय सरकार ने यह फैसला लिया है।
सरकार के इस फैसले के बाद, राज्य के लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों को बढ़ी हुई सैलरी और पेंशन का फायदा मिलना तय माना जा रहा है। इसके साथ ही आने वाले साल यानी 2023 में भी कर्मचारियों के खाते में कई बढ़े हुए भत्ते की रकम मिल जाएगी।